Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. झारखंड के 21 जिले कोरोना शून्य, प्रदेश भर में 11 नए मरीज

झारखंड के 21 जिले कोरोना शून्य, प्रदेश भर में 11 नए मरीज

झारखंड में 21 जिले में कोरोना के शून्य मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 15 अक्टूबर। झारखंड में 21 जिले में कोरोना के शून्य मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। शुक्रवार को बताया गया कि कोरोना से सात लोग स्वस्थ हुए है। वहीं 11 नए केस मिले हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से आठ, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दो और खूंटी से एक मरीज मिले हैं।

पढ़ें :- Corona Updates : देश में कोरोना का बढ़ता कहर.....एक्सपर्ट ने जताई अगली लहर की आशंका....

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 348406 गया हैं। जबकि अबतक टोटल 15366399 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 130 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 343141 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5135 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

दूसरी ओर राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आठ नए मरीज मिले है। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 62 है। दो मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल

85892 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 84241 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
हिन्दुस्थान समाचार

पढ़ें :- New Variant Of Covid H3N2 : देश में फिर बढ़ रहा वायरस का कहर....9 लोगों ने गंवाई जान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com