शुक्रवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 482 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में रांची जिले में एक महिला की मौत हुई है।
Updated Date
झारखंड : लगातार कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों में 482 नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय 1371मामले में सबसे अधिक 329 राजधानी रांची में सक्रिय है। जिले में कुल 86811 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 84897 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। सबसे अधिक कोरोना के 246 नए केस रांची से मिले है। शुक्रवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 39 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत शुक्रवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 482 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में रांची जिले में एक महिला की मौत हुई है।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 246, बोकारो से 29, चतरा से सात, देवघर से 13, धनबाद से 28, दुमका से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 42 ,गढ़वा से एक, गिरिडीह से सात, गुमला से छह, हजारीबाग से 18, जामताड़ा से तीन, खूंटी से सात, कोडरमा से 56, लातेहार से एक, लोहरदगा से दो,पलामू से चार, सरायकेला से दो और पश्चिमी सिंहभूमि (चाईबासा) से सात मरीज मिले है।
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 350986 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 18006895सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 1371 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 344472 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5143 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.14 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।