दो महिला कलाकार स्टेज पर सिंगिंग परफॉर्मेंस दे रही हैं दोनों साथ बैठकर गाना गा रही हैं। लेकिन, दोनों इतने जोश में गा रही हैं, दोनों गाते हुए इतनी खो गईं हैं कि उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है मानो वे अपने होश खो बैठीं हैं।
Updated Date
नई दिल्ली: बिजनेसमैन हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, और अक्सर मजेदार और प्रेरणादायक वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उनके वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं। हाल में उन्होंने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो काफी मजेदार है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
यह वीडियो इतना मजेदार है कि आप इसे देखने के बाद हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 30 सेकेंड के वीडियो में आप देखेंगे कि दो महिला कलाकार स्टेज पर सिंगिंग परफॉर्मेंस दे रही हैं दोनों साथ बैठकर गाना गा रही हैं। लेकिन, दोनों इतने जोश में गा रही हैं, दोनों गाते हुए इतनी खो गईं हैं कि उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है मानो वे अपने होश खो बैठीं हैं।
After taking the second vaccine jab… pic.twitter.com/4TriaMVi9G
— Harsh Goenka (@hvgoenka) March 19, 2021
हर्ष गोयनका ने इस वीडियो के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है, उन्होंने लिखा है, ‘वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के बाद।’ लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और खूब एन्जॉय कर रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भांग का नशा जोगिरा सा रा रा।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘वैक्सीन का रिएक्शन।’