दीपावली व छठ पूजा के मौके पर लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलने वाली रोडवेज की बसों को बढ़ाया गया है।
लखनऊ, 27 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) दीपावली और छठ पर्व पर लखनऊ से गोरखपुर के लिए प्रतिदिन करीब 42 बसों का संचालन करेगा। इससे यात्रियों को आवागमन करने में सहूलियत मिलेगी।
परिवहन निगम प्रशासन के मुताबिक, दीपावली और छठ पर्व के दौरान लखनऊ के चारबाग बस स्टेशन से 12 बसें, कैसरबाग, आलमबाग और अवध बस अड्डे से दस-दस बसें रोजाना गोरखपुर के लिए चलाई जाएंगी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यात्रियों को हर आधे घंटे पर लखनऊ से गोरखपुर के लिए रोडवेज बसें यात्रियों को उपलब्ध हो ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत न होने पाए।
हिन्दुस्थान समाचार