Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. खौफनाक अग्निकांड : महज 7 मिनट चली गई थी 442 लोगों की जान

खौफनाक अग्निकांड : महज 7 मिनट चली गई थी 442 लोगों की जान

आज के इतिहास में हरियाणा अग्निकांड को भला कौन भूल सकता है। इस दिन मात्र सात मिनट में चली गई थी 442 लोगों की जान।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रुह कंपा देने वाले वे 7 मिनटः 23 दिसम्बर 1995 को हरियाणा के डबवाली (1995 Dabwali fire accident) के एक स्कूल में हुए अग्निकांड ने पूरे देश को सन्न कर दिया था। इस भयावह घटना को कभी भूला नहीं जा सकता, हालांकि कोई इसे याद नहीं करना चाहता। इस खौफनाक अग्निकांड ने महज सात मिनट में 442 लोगों की जान ले ली। शवों के इतने ढेर के सामने श्मशान छोटा पड़ गया और खेतों में अंतिम संस्कार किया गया।

पढ़ें :- सरदार पटेल के आग्रह पर पंजाब के पहले मुख्यमंत्री बनने वाले डॉ. गोपीचंद भार्गव का आज ही के दिन हुआ था जन्म

घटना वाले दिन डबवाली के डीएवी स्कूल में सालाना उत्सव मनाया जा रहा था। दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर पंडाल के गेट पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी जो पूरे पंडाल में फैल गयी। पंडाल में बैठे लोगों को न मौका मिला न रास्ता।

पंडाल के पास ही खाना बनाने के लिए रखे गए गैस सिलेंडर और जेनरेटर में भी लगी आग ने इसे विकराल रूप दे दिया। चीख-पुकार, चीत्कार, बदहवासी और सबकुछ खाक। 1 बजकर 47 मिनट तक महज सात मिनट में पूरा पंडाल लाशों के ढेर में बदल गया। मरने वालों में 258 बच्चे और 135 महिलाएं भी थीं। लगभग 150 लोग घायल हुए। बड़ी संख्या ऐसे घायलों की है, जो स्थायी तौर पर विकलांग हो गए। इसे देश के सबसे भयावह अग्निकांडों में गिना जाता है।

अन्य अहम घटनाएंः

1845ः जाने-माने राजनीतिज्ञ और अधिवक्ता रासबिहारी बोस का जन्म।

पढ़ें :- Valentine's Day के अलावा भी क्यों जानना चाहिए 14 फ़रवरी के बारे में, जानिये कई वजहें

1865ः स्वामी रामकृष्ण परमहंस के शिष्य रहे स्वामी सारदानंद का जन्म।

1889ः भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे मुख्य न्यायाधीश मेहरचंद महाजन का जन्म।

1899ः सुप्रसिद्ध उपन्यासकार व पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म।

1902ः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह का जन्म।

1926ः सुप्रसिद्ध समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस।

पढ़ें :- आज ही के दिन हुआ था आज़ादी के क्रांतिकारी और 80 किताबों के लेखक मन्मथनाथ गुप्त का जन्म

1941ः भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन लाल सेठी का निधन।

2000ः मशहूर अभिनेत्री व गायिका मल्लिका-ए-तरन्नुम नूरजहां का निधन।

2004ः भारत के 10वें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन।

2010ः केरल के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता के. करुणाकरन का निधन।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com