लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) की डॉ. रुचिका टंडन को डिजिटल अरेस्ट कर 2.81 करोड़ ठगने के मामले में एसटीएफ ने शुक्रवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगे गए 30 लाख रुपये को अलग-अलग बैंक खातों में फ्रीज कराया जा चुका है। ठगी के गिरोह को एक महिला ऑपरेट करती है। उसकी तलाश जारी है।
पढ़ें :- UP News : पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
बता दें कि SGPGI की प्रोफेसर रुचिका टंडन से पांच दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की गई थी। जालसाजों ने TRAI और सीबीआई अफसर बन कर उनसे करीब 7 खातों में दो करोड़ 81 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।
ये किए गए गिरफ्तार
फैज उर्फ आदिल, किरन इन्क्लेव कुर्सी रोड लखनऊ
दीपक शर्मा, वेल्हरकला संतकबीरनगर
आयुष यादव, चुनार मिर्जापुर
फैजी बेग, भाखामऊ कुर्सी रोड
मो. उसामा, गंगा विहार चिनहट लखनऊ
मनीष कुमार, विनीतखंड गोमतीनगर