Aaj ka Rashifal: जानें क्या कहते हैं आपके आज के सितारें, किन उपायों से मिलेगी सफलता? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
मेष राशिफल
भाग्यवश कोई काम बनेगा। किसी ऐसी चीज, वक्त की शुरुआत होगी जो अद्भुत मानी जाएगी आपके जीवन में। बस स्वास्थ्य का ध्यान दें। बाकी प्रेम,व्यापार सब बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ राशिफल
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं, पारिवारिक यात्रा के योग हैं। मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
मिथुन राशिफल
योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विरोधी सक्रिय होंगे। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
कर्क राशिफल
षष्ठ भाव में शुभ योग का निर्माण बहुत मायने नहीं रखता है। लेकिन शुभ तो शुभ है। शत्रु पक्ष आपकी ओर आएंगे। शत्रु से मित्रता होगी। चली आ रही परेशानी खत्म होगी। राह के रोड़े हट जाएंगे। स्वास्थ्य में कुछ अच्छी बातें होंगी। कुछ शुभता जरूर आपसे जुड़ेगी। प्रेम और व्यापार अच्छा नहीं चल रहा है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के विद्यार्थियों, लेखकों, गायकों, कलाकारों, कवियों के लिए अद्भुत समय है। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब बहुत अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशिफल
विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। आज व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा।
तुला राशिफल
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में समिलित होंगे। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें।
वृश्चिक राशिफल
धन का आगमन होगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। वाणी द्वारा आज कोई बड़ा काम करने वाले हैं आप। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम-व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशिफल
आज आपके लिए अद्भुत संयोग बन रहा है। सकारात्मक उर्जा का स्तर बहुत अच्छा होगा। शुभता आएगी। नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिख रहे हैं। कद बढ़ रहा है। सराहे जा रहे हैं समाज में। स्वास्थ्य और व्यापार बहुत अच्छा है। प्रेम अभी मध्यम चल रहा है। बजरंग बाण का पाठ करते रहें।
मकर राशिफल
आज कुछ पुराने मामले सुलझ सकते हैं। अचानक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहे। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव।
कुंभ राशिफल
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास रखें न कि औरों की देखादेखी करें।
मीन राशिफल
व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। पैतृक सम्पत्ति, राजनीतिक लाभ, कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। अद्भुत संयोग बन रहा है। पीली वस्तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।