Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Ranchi News : रात में हुई बर्थडे पार्टी सुबह कमरे में मिली दो सगी बहनों की लाश, जानें पूरा मामला

Ranchi News : रात में हुई बर्थडे पार्टी सुबह कमरे में मिली दो सगी बहनों की लाश, जानें पूरा मामला

दोनों बहनों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बड़ी बेटी की शादी अगले साल फरवरी के महीने में होनी थी, उसकी सगाई 6 महीने पहले हो चुकी थी। इस बर्थडे पार्टी में उसका मंगेतर भी मौजूद था, जो कि एचडीएफसी बैंक में कार्यरत था।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

झारखण्ड : राज्य की राजधानी रांची में नामकुम थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत से इलाके में हडकंप मचा हुआ है। चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों बहनों ने देर रात बर्थडे सेलिब्रेट किया। यह पार्टी उसके मंगतेर के जन्मदिन के मौके पर रखी गई थी। देर रात जब जश्न खत्म हुआ तो सब लोग अपने-अपने कमरों में चले गए। दोनों बहनें एक ही कमरे में सोती थीं। सुबह जब उनकी माँ ने देखा तो दोनों बहनें उल्टी कर के अचेत अवस्था में अपने कमरे में मिली, दोनों बहनों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बड़ी बेटी की शादी अगले साल फरवरी के महीने में होनी थी, उसकी सगाई 6 महीने पहले हो चुकी थी। उसका मंगेतर एचडीएफसी बैंक में कार्यरत था।

पढ़ें :- Jharkhand News: उग्रवादियों ने मां विंध्यासनी स्टोन-चिप्स माइंस में की बमबाजी, खड़े दो हाइवा में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, यहां बेल बगान में संजय लखानी अपने परिवार के साथ रहते हैं। संजय रांची के बड़े कॉन्ट्रैक्टर हैं। शीतल और मान्या उनकी दो बेटियां थीं। शीतल लखानी (26) रांची के एक अस्पताल में कार्यरत थी। वहीँ छोटी बेटी मान्या (14) रांची के एक स्कूल में कक्षा 9 में पढाई करती थी। बीती रात घर में बड़ी बहन शीतल के मंगेतर के जन्मदिन के मौके पर पर पार्टी रखी गई थी। एक दिन पहले उनके कुत्ते की भी मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों लड़कियों के पोस्टमार्टम में यह पता चला कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है। उनके शरीर में कार्बन मोनो-ऑक्साइड मिला है। जबकि पुलिस के अनुसार, उनके कमरे में अंगीठी या रूम हीटर नहीं था। पुलिस के मुताबिक़ यह मामला अभी भी संदेहास्पद है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com