SCO Summit : किर्गिस्तान के बिश्केक में चल रहे SCO शिखर सम्मेलन को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर दुनिया के सामने अपना मजाक उड़वा लिया। शिखर सम्मेलन में ग्रुप फोटो खींची गई। इस फोटो को पाकिस्तान ने एक्स पर एडिट कर पोस्ट किया, क्योंकि जो फोटो खींची गई। उसमें SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी सदस्य शामिल हैं, लेकिन पाकिस्तान के PMO के एक्स अकाउंट से पोस्ट फोटो में कई नेता गायब दिखे।
पढ़ें :- 7.8% की विकास दर से मजबूत हुई भारत की अर्थव्यवस्था, PM मोदी बोले - असाधारण उपलब्धि
फोटो में पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को हटा दिया गया था। शहबाज शरीफ को सेंटर में दिखाया गया था। फजीहत के बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने वैश्विक नेताओं की फोटो शेयर की। ओरिजिनल तस्वीर में एससीओ सदस्य देशों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी एक साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।
इसमें एससीओ महासचिव नुरलान येरमेकबायेव, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, किर्गिज राष्ट्रपति सादिर जापारोव, रूस के राष्ट्रपति पुतिन, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, तजाकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव शामिल हैं।
पाकिस्तान को PM मोदी की दो टूक
आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद से निपटने को लेकर दोहरे मापदंड कतई बर्दाश्त नहीं किए जा सकते, इस पर सभी को एक साथ आवाज उठानी चाहिए। हमें आतंकवाद के पूरे तंत्र यानी उसकी फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित ठिकानों को खत्म करना होगा। आतंकवाद किसी के लिए भी रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता। आतंकवाद पूरी मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है और इसके खिलाफ लड़ाई ‘एक्शन-रिएक्शन’ की सोच से आगे बढ़नी चाहिए। पीएम मोदी ने अफगानिस्तान को लेकर कहा कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित यूरेशिया की हमारी साझा आकांक्षा अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता से जुड़ी है।
पढ़ें :- सितंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका! CNG के बाद कमर्शियल LPG भी महंगा, छोटे कारोबारियों की बढ़ी चिंता
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।