Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का महानवमी की बधाई वाला ट्वीट आखिर क्यों करना पड़ा डिलीट

अखिलेश यादव का महानवमी की बधाई वाला ट्वीट आखिर क्यों करना पड़ा डिलीट

सोशल मीडिया टीम की ओर हुई इस गलती के कारण अखिलेश यादव के नाम से हुए ट्वीट पर उत्तर प्रदेश की सामान्य जनता में भी नाराजगी देखी गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक ट्वीट कर नवरात्रि के महानवमी की बधाई के स्थान पर रामनवमी की बधाई दे दी। करीब 22 मिनट के बाद यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया।

पढ़ें :- Politics on Saras: सारस पर सियासत!... ट्रेन से टकराकर सारस जख्मी, अस्पताल में कराया भर्ती

समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया टीम की ओर हुई इस गलती के कारण अखिलेश यादव के नाम से हुए ट्वीट पर उत्तर प्रदेश की सामान्य जनता में भी नाराजगी देखी गई। सुबह के वक्त ट्वीट पढ़ने के बाद उस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी आयी।

वहीं कांग्रेस, भाजपा के प्रवक्ताओं ने अपनी भाषाओं में अखिलेश यादव को घेरने का प्रयास किया और महानवमी को रामनवमी बताने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। समाजसेवी रविकांत ने दो टूक कहा कि वर्तमान सरकार की स्थिति पर प्रश्न चिन्ह लगाने वाले सपा अध्यक्ष कैसे भूल गये कि चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र में बड़ा अंतर है।

पढ़ें :- लालू को मिला अखिलेश यादव का साथ, लालू से मिले सपा प्रमुख 
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com