लखीमपुर घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान देकर भाजपा पर निशाना साधा है, जबकि आज अखिलेश यादव, बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा व पंजाब से नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर जाने वाले हैं।
Updated Date
लखनऊ, 07 अक्टूबर । समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लखीमपुर कांड को लेकर फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने आज कहा है कि सत्ता के दम्भ में भाजपा सरकार को मोतियाबिंद हो गया है। उसे कुछ दिख नहीं रहा है। जबकि आज बसपा महासचिव सतीश मिश्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व पंजाब से नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ लखीमपुर जाने वाले हैं।
अखिलेश यादव ने गुरुवार को सुबह ट्वीट किया कि ‘लखीमपुर हत्याकांड’ में नये वीडियो साक्ष्यों के बावजूद भी भाजपा सरकार को कुछ नजर नहीं आ रहा है। भाजपा को सत्ता के दंभ का मोतियाबिंद हो गया है। भाजपा सरकार में दिल्ली से लेकर लखनऊ तक की ये निष्क्रियता स्वयं में आपराधिक है। यह बेहद शर्मनाक के साथ ही घोर निंदनीय है।
‘लखीमपुर हत्याकांड’ में नये वीडियो साक्ष्यों के बावजूद भी भाजपा सरकार को कुछ नज़र नहीं आ रहा है। भाजपा को सत्ता के दंभ का मोतियाबिंद हो गया है। भाजपा सरकार में दिल्ली से लेकर लखनऊ तक की ये निष्क्रियता स्वयं में आपराधिक है।
बेहद शर्मनाक!
घोर निंदनीय!!#भाजपा_ख़त्म
पढ़ें :- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 7, 2021
चुनाव के लिए कुछ माह ही शेष हैं, 2022 में यूपी में चुनाव होने हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक दल लोगों को अपने अपने पक्ष में करने की पुरजोर राजनीति में जुट गए हैं। कल प्रियंका और राहुल के लखीमपुर पहुंचे थे। इसके बाद अन्य दलों के नेता भी लखीमपुर घटना पर अपना अपना बयान देकर राजनीति माहौल को गर्म रखना चाहते हैं।
इस पर देखें हमारी रिपोर्ट