Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand Breaking : अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोलें तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस !

Uttarakhand Breaking : अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोलें तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस !

भविष्य में देश के सभी राज्य उत्तराखंड के माडल को अपनाएंगे - सहकारिता मंत्री मुख्यमंत्री धामी के राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध - शाह शाह ने हरीश रावत को दिलाई डेनिम घोटाले की याद.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

देहरादून, 30 अक्टूबर। केन्द्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को अपने उत्तराखंड (Uttarakhand)दौरे के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा निशाना। अमित शाह ने यहाँ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की विकास नहीं तुष्टिकरण की राजनीति करने की आदत बन गई है। केन्द्र और राज्य की सत्ता में बने रहने के बावजूद कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता के लिए कोई कल्याणकारी कार्य नहीं किया। इसलिए एक बार फिर देवभूमि और वीरभूमि की जनता भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना आशीर्वाद देकर सत्ता में वापसी कराए।

पढ़ें :- Uttarakhand News: हल्द्वानी से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला आया सामने, सगे भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार

मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का किया शुभारंभ 

आज देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना और 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज किया। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

पढ़ें :- Earthquake News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

पैक्स सोसाइटी के कंप्यूटरीकृत होने से सोसाइटी के सदस्यों को लाभ होगा और भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। केंद्र सरकार भी अब यह कदम उठा रही है। हो सकता है कि निकट भविष्य में पैक्स सोसाइटी के कंप्यूटरीकृत उत्तराखंड के कार्य को देश के सभी राज्य मॉडल के रूप में अपनाएं। उन्होंने घसियारी कल्याण योजना को लेकर कहा कि पहाड़ में महिलाएं विषम परिस्थितियों में कार्य करती हैं। अब इस योजना से उन्हें लाभ मिलेगा।

नरेन्द्र मोदी देवभूमि को संवारने का काम कर रहे हैं 

उन्होंने देवभूमि की जनता से कहा कि मैं अस्वस्थ होने के बाद भी देवभूमि और वीरभूमि की जनता को नमस्कार करने आया हूं। उन्होंने कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को बनाया है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवभूमि को संवारने के लिए काम करे रहे हैं। इसी सोच के साथ नरेन्द्र मोदी पांच नवम्बर को एक बार फिर केदारधाम आ रहे हैं।

उन्होंने हरीश रावत को घेरते हुए डेनिम शराब घोटाला की याद दिलायी। कहा कि कांग्रेस राज में विकास कम भ्रष्टाचार का बोलबाला ज्यादा रहता है। कांग्रेस की पूर्व सरकार की बातें आज भी लोगों के जेहन में भरी हुई हैं। कांग्रेस पार्टी विलासिता भोगने वाली पार्टी है। वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान जब मैं उत्तराखंड में आया था, तो कुछ लोगों ने मुझसे मुलाकात की और मुझे बताया था कि शुक्रवार को हाईवे ब्लॉक करने और वहां नमाज करने की अनुमति है।

तुष्टिकरण की राजनीती करना कांग्रेस का काम 

कांग्रेस केवल तुष्टिकरण करती है और उत्तराखंड के लिए कोई कल्याणकारी कार्य नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि राज्य में आई बाढ़ और कोरोना संक्रमण के दौरान कांग्रेस पार्टी नहीं दिखती है। चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस के लोग नए कपड़े सिलवाने के साथ प्रदर्शन करते सड़कों पर दिखने लगते हैं। आपदा अन्य मौके गायब रहते हैं, यह कांग्रेस की खासियत है। शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय के घोषणा पत्र पर कितना काम किया है, इसे बताने की आवश्यकता नहीं है।

पढ़ें :- जोशीमठ को भूस्खलन से ध्वस्त होने से बचाने के लिए रिसर्च में जुटे वैज्ञानिक

उत्तराखंड को पांच सालों 85 हजार करोड़ करोड़ दिए

उन्होंने कहा कि साल 2017 के चुनाव के दौरान भाजपा अपने की गईं घोषणाएं में से 85 प्रतिशत वादों को पूरा कर चुकी है और अन्य वादों को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने भाजपा से किसी भी चौराहे पर खुली बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि देश के साथ उत्तराखंड का विकास हम साफ नीयत से कर रहे हैं। उत्तराखंड को पांच सालों में हमने 85 हजार करोड़ करोड़ दिए हैं। उन्होंने अनेक योजनाओं का नाम लेते हुए कहा कि इन सभी पर कार्य तेजी से चल रहा है। अगले पांच साल में ये कार्य पूरे हो जाएंगे। लेकिन कांग्रेस केवल प्रदर्शन करती है या फिर दिल्ली में राहुल गांधी की शरण में फोटो शेयर करने का काम करती है।

पढ़ें :- सीएम धामी ने खटीमा व गदरपुर बाईपास का किया लोकार्पण, पढे़ं पूरी खबर

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड की जनता कोई गलत फैसला न ले। भाजपा का साथ और प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास कीजिए और पुष्कर सिंह धामी को मौका दीजिए। हम उत्तराखंड को बदल कर रख देंगे। उन्होंने कहा कि घर में मटका खरीदना होता है तो उस पर टकोरा (मटका कच्चा है या पक्का ये देखने के लिए) लगाते हैं। तो आप भी कौन सी सरकार चुननी है, यह टकोरा लगाकर देखना। वरना कांग्रेस फिर से आरोपों की राजनीति से वातावरण बिगाड़ने का काम करेगी। हाल यह होगा कि काम कुछ नहीं करेंगे और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे।

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि उत्तराखंड में विकास की शुरुआत हुई है। बदरी-केदार के गौरव के लिए विश्व में अलग पहचान बनाने के लिए भाजपा सरकार आने वाले दिनों में काम करेगी। जनता से भाजपा को समर्थन की मांग करते हुए उन्होंने में भगवान बदरी-केदारनाथ और भारत माता की जय के नारे भी लगवाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com