टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा के दूसरे पदक के लिए केंद्रीय युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई।
नई दिल्ली, 3 सितंबर। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय निशानेबाज अवनि लेखा को अपना दूसरा पदक जीतने पर बधाई दी है।
अवनि ने चल रहे टोक्यो पैरालिंपिक में आर8 महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 इवेंट में कांस्य पदक जीता। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में स्वर्ण पदक जीता था।
अनुराग ने ट्वीट किया, “भारत की गोल्डन गर्ल- अमेजिंग अवनि ने दूसरा पदक जीतकर टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है! इतिहास बन गया है! महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 फाइनल में कांस्य पदक।
India’s 🇮🇳 Golden Girl – Amazing Avani !!!@AvaniLekhara has been absolutely awesome at #Tokyo2020 #Paralympics by winning her 2nd medal !
History has been made !
पढ़ें :- अनुराग ठाकुर के 47 वें जन्मदिवस पर 47 खेल मुकाबले
🥉in Women’s 50m Rifle 3P SH1 final#Cheer4India #Praise4Para pic.twitter.com/ljIwXls9UM
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) September 3, 2021
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी पैरालंपिक में भारत के लिए इतिहास रचने के लिए अवनि की सराहना की।
रिजिजू ने ट्वीट किया, “एक गर्व का क्षण अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक में अपना शानदार दूसरा पदक जीता है। उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 में कांस्य पदक जीता और भारत के लिए एक इतिहास बनाया।”
A proud moment as @AvaniLekhara has won her spectacular 2nd medal #Tokyo2020 #Paralympics
She won Bronze medal in Women’s 50m Rifle 3P SH1 and created a history for India🇮🇳 #Cheer4India #Praise4Para https://t.co/fyrx6JNSPD— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 3, 2021
अवनि की इस जीत के साथ ही पैरालंपिक में भारत के 12 पदक हो गए हैं, इनमें दो स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। इससे पहले अवनि ने सोमवार को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। 19 वर्षीय अवनि पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनीं।
हिन्दुस्थान समाचार