Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. चमोली हादसे के मृतक आश्रितों को दी सहायता राशि

चमोली हादसे के मृतक आश्रितों को दी सहायता राशि

चमोली में आपदा के दौराम मृत व्यक्तियों के परिवारों को विधायक ममता देवी ने चार चार लाख की सहायता राशि दी है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रामगढ़, 28 अगस्त। उत्तराखंड के चमौली में आई आपदा में रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र के मृत व्यक्तियों के परिजनों को शनिवार को विधायक ममता देवी ने चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी।

पढ़ें :- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कई जगह स्थानों पर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता मापी गई

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त माधवी मिश्रा के द्वारा सभी परिजनों से उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी परिजनों को हर तरह की संभव मदद देने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी चमौली त्रासदी में मारे गए व्यक्तियों के इन्हीं परिजनों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, कार्यपालक दंडाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार

पढ़ें :- Uttarakhand: उत्तराखंड के जोशीमठ में दर्दनाक हादसे, गहरी खाई में गाड़ी गिरने से 12 लोगों की मौत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com