Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इंसानियत शर्मसार : चचेरी बहन से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित फरार

इंसानियत शर्मसार : चचेरी बहन से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित फरार

पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित चचेरा भाई फरार हो गया जबकि आरोपित के घर शिकायत की गई तो पीड़िता की मां से मारपीट की गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मेरठ में लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित चचेरा भाई फरार हो गया जबकि आरोपित के घर शिकायत की गई तो पीड़िता की मां से मारपीट की गई। पीड़िता की मां ने बुधवार को पुलिस से मामले की लिखित शिकायत की है।

पढ़ें :- UP News: दुनिया में पहली बार कानपुर मेडिकल कॉलेज में सफल स्टेम सेल ट्रांसप्लांट, 4 लोगों में एक बार फिर से आई रोशनी

लिसाड़ी गेट थाने में बुधवार को पहुंची महिला ने कहा कि उसका पति राजस्थान में कपड़े की फेरी लगाता है। बुधवार को वह घर का सामान लेने दुकान पर गई थी तो उसकी बेटी घर पर अकेली थी। उसी दौरान लड़की का चचेरा भाई जेनुल घर में आ गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। आरोपित ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की और मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह से मुंह से कपड़ा निकाल कर लड़की ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपित जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पीड़िता की मां ने आरोपित के घर जाकर शिकायत की तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इंस्पेक्टर लिसाडी गेट उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com