सहदेव के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी देते हुए सिंगर व रैपर बादशाह ने ट्वीट कर लिखा- 'मैं सहदेव के परिवार और दोस्तों के साथ संपर्क में हूं।
Updated Date
‘बचपन का प्यार‘ गाना गाकर घर-घर में मशहूर हुए सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) एक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार सड़क हादसे में सहदेव को सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें घायल हालत में सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया और बाद में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।
बादशाह ने ट्ववीट कर कहा – दुआ कीजिये
सहदेव के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी देते हुए सिंगर व रैपर बादशाह ने ट्वीट कर लिखा- ‘मैं सहदेव के परिवार और दोस्तों के साथ संपर्क में हूं। वो अभी बेहोश है, अस्पताल जा रहा है। मैं उसके लिए हाजिर हूं। आपकी प्रार्थनाओं की जरूरत है।’
In touch with Sahdev’s family and friends. He is unconscious, on his way to hospital. Im there for him. Need your prayers 🙏
— BADSHAH (@Its_Badshah) December 28, 2021
पढ़ें :- Satish Kaushik Funeral: सतीश कौशिक की पत्नी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद....सांत्वना से मिली शक्ति
वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद सहदेव को चाहने वाले और सभी फैन्स काफी दुखी हैं और सहदेव के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
मोटरसाइकिल से हुआ एक्सीडेंट
सहदेव का एक्सीडेंट उस वक्त हुआ जब वह अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनके पिता ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और इसी वजह से गंभीर दुर्घटना हुई। इस घटना में सहदेव के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद तत्काल सहदेव को वहां आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
बता दें, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सहदेव दिर्दो के ‘बचपन का प्यार’ गाने ने हर किसी को उनका मुरीद बना दिया। सोशल मीडिया पर यह गाना वायरल हुआ और वह रातों-रात स्टार बन गए। वहीं सहदेव के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद से हर कोई उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।
खतरे से बाहर है सहदेव
लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, सहदेव की हालत में अब काफी सुधार है और वो खतरे से बाहर हैं। सहदेव को जब जदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गे ऑटो वह इलाज के दौरान करीब पांच घंटे तक बेहोश थे। रात करीब 10 बजे सहदेव को होश आया और अब वो खतरे से बाहर है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर टीकू सिन्हा ने बताया कि, सहदेव होश में है और अब वो अपने परिवार वालों से बातचीत कर रहे हैं। हमने सहदेव को 12 घंटे के देखरेख में रखा है अगर रिफर करने की स्थिति बनती है तो न्यूरोलॉजिकल ओपिनियन के लिए रायपुर शिफ्ट करा देंगे।
#Chhattisgarh : लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, सहदेव की हालत में अब काफी सुधार है और वो खतरे से बाहर हैं. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर टीकू सिन्हा ने बताया कि, सहदेव होश में है और अब वो अपने परिवार वालों से बातचीत कर रहे हैं।#Sahdev #SahdevDirdo #BachpanKaPyaar @Its_Badshah @GillAastha pic.twitter.com/1Q421DAZyP
— India Voice (@indiavoicenews) December 29, 2021
पढ़ें :- Corona Updates : देश में कोरोना का बढ़ता कहर.....एक्सपर्ट ने जताई अगली लहर की आशंका....