Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बैंक ग्राहकों की बल्लेः HDFC, AXIS और ICICI बैंक ने FD की ब्याज दरें बढ़ाईं, लाखों उपभोक्ताओं को राहत

बैंक ग्राहकों की बल्लेः HDFC, AXIS और ICICI बैंक ने FD की ब्याज दरें बढ़ाईं, लाखों उपभोक्ताओं को राहत

By HO BUREAU 

Updated Date

fd

नई दिल्ली। देश के तीन बड़े प्राइवेट बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। जिससे अब इन बैंकों की सेवाएं लेने वाले लाखों उपभोक्ताओं को फायदा होगा। HDFC, AXIS और ICICI बैंक ने FD की ब्याज दरें बढ़ दी हैं। HDFC बैंक 4 साल 7 महीने से 55 महीने में मैच्योर होने वाली FD पर 7.40 की अधिकतम ब्याज दर दे रहा है। 7 से 14 दिन के लिए HDFC, AXIS और ICICI बैंक की ब्याज दर 3 प्रतिशत जबकि 5 साल 1 दिन से 10 साल के लिए 7 फीसदी, 7 फीसदी और 6.90 प्रतिशत है।

पढ़ें :- Raghav Chadha बनाम अपनी ही पार्टी Aam Aadmi Party में जुबानी जंग तेज

HDFC बैंक की ब्याज दरः 7 से 14 दिन तक आम लोगों के लिए 3 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.50 फीसदी

30 से 45 दिनः आम लोगों के लिए 3.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4 फीसदी।

46 से 60 दिनः आम लोगों के लिए 4.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 फीसदी।

61 दिन से 89 दिनः आम लोगों के लिए 4.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 फीसदी।

पढ़ें :- IPL 2026 का आगाज़, क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह

90 दिन से छह महीनेः आम लोगों के लिए 4.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 फीसदी।

15 महीने व 18 महीने से कमः आम लोगों के लिए 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50 फीसदी।

ICICI बैंक की ब्याज दरः तीन करोड़ रुपए तक की FD पर

7 से 29 दिनः आम लोगों के लिए 3 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.50 फीसदी।

30 दिन से 45 दिनः आम लोगों के लिए 3.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4 फीसदी।

पढ़ें :- 1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी ज़िंदगी? टैक्स से लेकर दिल्ली के ‘ग्रीन प्लान’ तक- क्या नया ला रही है सरकार 2026 में!

46 दिन से 60 दिनः आम लोगों के लिए 4.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.75 फीसदी।

61 दिन से 90 दिनः आम लोगों के लिए 4.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5.00 फीसदी।

AXIS बैंक की ब्याज दरः तीन करोड़ रुपए तक की FD पर

7 दिन से 14 दिनः आम लोगों के लिए 3 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.50 फीसदी।

15 दिन से 29 दिनः आम लोगों के लिए 3 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.50 फीसदी।

46 दिन से 60 दिनः आम लोगों के लिए 4.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.75 फीसदी।

पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

61 दिन तक व तीन महीने से कमः आम लोगों के लिए 4.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5.00 फीसदी।

Advertisement