Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रिश्वत लेते बीईओ गिरफ्तार, एरियर के लिए मांगा था घूस

रिश्वत लेते बीईओ गिरफ्तार, एरियर के लिए मांगा था घूस

By Rajni 

Updated Date

आगरा यूपी के आगरा जिले में बरौली अहीर ब्लॉक क्षेत्र में एक बीईओ को विजिलेंस टीम ने पचास हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पकड़े गए बीईओ प्रमोद कुमार ने एरियर पास कराने के नाम पर शिक्षक प्रदीप कुमार यादव से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

इसकी शिकायत शिक्षक ने विजिलेंस अधिकारियों से की थी। इस पर विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को बीईओ को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम ने शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये रिश्वत देने के लिए बीईओ के पास भेजा। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार यादव ने जैसे ही रकम दी। वैसे ही टीम ने बीईओ को दबोच लिया। टीम आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Advertisement