Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Best Places of Uttarakhand: छुट्टियों में अगर घूमने का कर रहे हैं प्लान तो इन जगहों पर जरुर जाएं

Best Places of Uttarakhand: छुट्टियों में अगर घूमने का कर रहे हैं प्लान तो इन जगहों पर जरुर जाएं

Best Places to Visit Uttarakhand: ऐसे में घूमने का प्लान होते ही लगभग हर किसी के मन में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का ख्याल आता ही आता है।

By Ujjawal Mishra 

Updated Date

Uttarakhand Famous Tourist Places : ठंड के मौसम में हर किसी का कहीं ना कहीं घूमने जाने का प्लान होता है। ऐसा हो भी क्यों न ठंड का मौसम होता ही खूबसूरत है जिसमें घूमने का अपना एक अलग ही मजा है। ऐसे में घूमने का प्लान होते ही लगभग हर किसी के मन में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का ख्याल आता ही आता है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर से लेकर नेपाल तक 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, नेपाल में तीन लोगों की मौत

चुकी यहां की खूबसूरत वादियां, सफेद बर्फ से ढके पहाड़, नदियां हर सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। लिहाजा अगर आप भी इन दिनों कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हम अपको इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तराखंड की ऐसी ही कुछ मनोरम और खूबसूरत जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां जाकर आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

नैनी झील, Naini jheel, nainital jheel ke bare mein, history of nainital lake in hindi, नैनी झील का इतिहास, नैनी झील में क्या देखें, नैनी झील की भाषाएँ, नैनी झील का पहनावा

साथ ही अपनी हर रोज की भाग दौड़ भरी जिंदगी को थोड़ा आराम दे सकते हैं। उत्तराखंड में यूं तो हर एक जगह घूमने के लिहाज से बेहद ही खूबसूरत और लाज़वाब है। पर हम आपको ऐसे कुछ चुनिंदा जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप और भी बेहतरीन अनुभव हासिल कर सकते हैं। साथ ही अपने कीमती समय को यहां स्पेंड कर सकते हैं।

 

पढ़ें :- नये साल के जश्न के लिए धनोल्टी और झील क्षेत्र होने लगा पैक, जानें से पहले पढ़ लें यह खबर

1. उत्तराखंड स्थित ‘चमौली’ (Chamoli)

 उत्तराखंड का चामौली जिला अपने आप में एक खूबसूरत जगहों में शुमार है। दूर दूर तक बर्फ की चादरों से लिपटे पहाड़, पहाड़ी घाटियों से होकर गुजरती हुई शीतल हवाएं, साथ में बहती हुई निर्मल नदियां अगर आप ऐसे ही प्रकृति के बीच अपना समय गुजारना चाहते हैं तो आपको अपने घूमने की लिस्ट में चमोली को जरूर शामिल करना चाहिए।

Chamoli Uttarakhand

चमोली गढ़वाल मंडल का एक पहाड़ी जिला है। जो अपने अंदर कई तरह की प्राकृतिक भंडारों को लिए बैठा है। बता दें कि देवभूमि उत्तराखंड के कई धार्मिक स्थान भी इसी जिले के अंतर्गत आते हैं।

 

2. उत्तराखंड स्थित ‘औली’ (Auli)

औली उत्तराखंड की प्रसिद्ध जगहों में से एक है। बता दें कि औली को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां यूं तो सालों साल सैलानियों के आने का तांता लगा रहता है। पर ठंड के मौसम में यहां की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है।

औली - Wikiwand

औली खासकर अपनी बर्फ से ढकी चोटियों के लिए जाना जाता है। यहां आप अगर गर्मी के मौसम में भी आते हैं तो आपको सर्द का एहसास होगा। क्योंकि यहां के मौसम का मिजाज हमेशा ठंड रहता है (Winter Vacations In Uttarakhand)। लिहाजा अगर आप उत्तराखंड जाने का प्लान करते हैं तो आपको औली जरूर जाना चाहिए।

 

3. देहरादून – मसूरी (Dehradun – Mussoorie)

मसूरी जो कि हिल स्टेशन की रानी के रूप में मशहूर है। यहां भारत के कोने-कोने से सैलानी घूमने आते हैं। यहां कई ऐसे स्थान हैं जिनकी खुबसूरती आपका मन मोह लेंगी। बता दें कि इस हिल स्टेशन को यमुनोत्री और गंगोत्री का मुख्य द्वार भी कहा जाता है। घुमने के लिए यहाँ कैंप्टि फॉल, जोर्ज एवरेस्ट, क्लाउड एंड, बुद्धा टेंपल, जीरो प्वाइंट, मॉल रोड जैसे अन्य कई स्थान हैं जहां आप घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं।

केम्पटी फॉल्स मसूरी घूमने की जानकारी और इसके पर्यटन स्थल - Kempty Fall Mussoorie Information In Hindi

इसके अलावा देहरादून में आप कई खुबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं जिसमें सहस्त्र धारा , रॉबर्स केब , गुच्चू पानी, मालसी डीयर पार्क, टपकेश्वर महादेव मंदिर, सहस्त्र धारा, माइंड रोलिंग मोनेस्ट्री, फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (यहाँ कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हुई है) जैसी अन्य खुबसूरत जगहें शामिल हैं।

 

4. धनौल्टी (Dhanaulti)

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में समुद्र तल से करीब 2286 मीटर की उंचाई पर स्थित धनौल्टी बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। धनौल्टी अपने शांत, सुरम्य वातावरण के लिए जाना जाता है। लिहाज़ा आप भी रोज की भाग दौड़ भरी जिंदगी से दूर निकल के थोड़े सुकून की तलाश में हैं तो आपके लिए यह जगह बेस्ट हो सकती है। यहां आकर आप ना सिर्फ अपनी सारी परेशानियों को भूल जाएंगे बल्कि आप खुद को बिलकुल तरोताजा भी महसूस करेंगे।

धनौल्टी उत्तराखंड पर्यटन स्थल ( Dhanaulti Uttrakhand Tourist Place)

धनौल्टी पर्यटकों में इसलिए भी ख़ास है क्योंकि यह जगह मसूरी से बिलकुल नजदीक है। ऐसे में आप सिर्फ मसूरी जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप मसूरी के साथ साथ धनौल्टी का भी आनंद उठा सकते हैं।

धरोहर : दुनिया की ऐसी जगह जहां एक साथ देख सकते हैं 2000 मूर्तियां | The Feature Times

धनौल्टी में आप वहां के प्रमुख स्थानों में शामिल ईको पार्क, दशावतार मंदिर, न्यू टेहरी टाउनशिप, बेरहिपानी और जरोदा फाल्स, देओगढ़ फोर्ट जैसे खुबसूरत स्थानों पर घूम सकते हैं। इसके अलावा (Best Tourist Places of Uttarakhand) यहाँ पर आने वाले पर्यटक रॉक क्लाइम्बिंग, रिवर क्रासिंग, हाईकिंग और कैंप थांगधर जैसी जगहों पर ट्रेकिंग का आनंद उठा सकते हैं।

 

Top 44 Places To Visit In Uttarakhand For A Peaceful 2022 Trip

 

Destination Wedding – अगर आप भी कर रहें हैं डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग तो ये 5 जगहें हो सकती हैं बेस्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com