Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Best News Smartwatches Under 5000: बजट कम है तो ये स्मार्टवॉच जरूर देखें, Boat, Realme और Noise में क्या है विकल्प

Best News Smartwatches Under 5000: बजट कम है तो ये स्मार्टवॉच जरूर देखें, Boat, Realme और Noise में क्या है विकल्प

Smartwatches Under 5000: अगर आप भी स्मार्टवॉच खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए ही है। इसमें आपको बाजार में उपलब्ध 5000 से कम कीमत वाली कुछ स्मार्टवॉच के बारे में बताया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, विकास आर्य :  स्मार्टवॉच युवाओं को बेहद पसंद आती है। आज के दौर में टेक्नोलॉजी और ट्रेंड के साथ चलना भी जरूरी है। युवाओं की जरूरतों को देखते हुए आज भारतीय बाजार में कई कंपनी अपनी स्मार्टवॉच लॉन्च कर चुकी है। इन स्मार्टवॉच में युवाओं को एक से बढ़कर एक फीचर मिल जाते हैं। इन स्मार्टवॉच में बल्ड प्रेशर मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन टैकिंग व स्लीप मॉनिटरिंग के साथ ही ईसीजी के भी फीचर मिलने लगे हैं। लेकिन फीचर के अनुसार ही इनके प्राइस भी अलग-अलग होते हैं। आज हम आपको बजट में आने वाली कुछ स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में हमने 5000 (Best News Smartwatches Under 5000) से सस्ती कीमत वाली स्मार्टवॉच को शामिल किया गया है।

पढ़ें :- कामयाबीः चंद्रयान के बाद अब सूर्य मिशन, श्रीहरिकोटा से लांच हुआ आदित्य L-1

Realme Smart Watch 2 Pro

स्मार्टवॉच खरीदने वाले ग्राहकों को ये बेहद पसंद आती है। Realme Smart Watch 2 Pro 1.75 इंच के HD डिस्प्ले के साथ आती है। पानी से बचाव के लिए इसकी वाटर रेसिस्टेंट टेकनोलॉजी को IP68 तक की रेटिंग दी गई है। कंपनी इसका बैटरी बैकअप 14 दिनों का क्लेम करती है। Realme Smart Watch 2 Pro की बाजार कीमत करीब 4499 रुपये रखी गई है। अगल-अलग ऑनलाइन वेबसाइट में ये कीमत कुछ कम या ज्यादा हो सकती है।

Boat Xtend Smartwatch

Boat Xtend Smartwatch में कंपनी की ओर से 1.69 का एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही वॉच में आपको Stress Monitor और SpO2 सेंसर जैसे कुछ बेहतरीन फीचर मिलते हैं। घड़ी में आपके लिए करीब 15 स्पोर्ट्स मोड भी दिये गये हैं। फिलहाल इसकी मौजूदा बाजार कीमत 2499 रुपये रखी गई है, जो ऑनलाइन वेबसाइट में कुछ ऊपर नीचे हो सकती है। इसकी खास बात ये है कि इसमें Alexa का इनबिल्ट सपोर्ट सिस्टम भी देखने को मिलता है (Best News Smartwatches Under 5000)

Noise ColorFit Pro 2

Noise ColorFit Pro 2 Watch को आप Amazon से करीब 1999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में भी आपको स्ट्रेस मॉनिटर, स्पोर्ट्स मोड व SpO2 मॉनिटर जैसे तमाम फीचर मिलते हैं। कंपनी इसकी बैटरी लाइफ दस दिनों की बताती है।

Fire-Boltt Ninja 2

Fire Boltt Ninja 2 SmartWatch भी आपके लिए 5000 से कम कीमत में बेहतर विकल्प हो सकती है। इस वॉच को आप करीब 1599 रुपये में अपनी कलाई की शान बना सकते हैं। इसमें आपको 30 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इस वॉच में 1.3 इंच का Color Display मिलता है। इसे वाटर रेसिस्टेंट की IP68 की Rating मिली है। कंपनी इसकी बैटरी लाइफ सात दिनों की बताती है (Best News Smartwatches Under 5000)

Amazfit Bip U

Amazfit Bip U को आप छूट के साथ अमेजन से करीब 2999 में खरीद सकते हैं। इस वॉच में आपको 1.43 इंच की एचडी कलर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60 स्पोर्ट्स मोड के ऑपशन आते हैं। स्ट्रेस मॉनिरिंग, ब्रिदिंग ट्रेनिंग और SpO2 सेंसर जैसे शानदार फीचर उपलब्ध कराए गए हैं।
इन स्मार्टवॉच्स की कीमतें अलग-अलग ऑनलाइन शॉपिंग की वेबसाइट में अलग-अलग हो सकती है। इसलिए इनको खरीदने से पहले मार्केट में इनकी कीमतों को अच्छी तरह से जांच लें और कस्टमर रिव्यू को भी अवश्य पढ़ें। इससे आपको इनकी पर्फोमेंस के बारे में भी पता चल जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com