ऋषि और नीतू कपूर बॉलीवुड के गोल्डन कपल माने जाते थे। आज दिवंगत ऋषि कपूर के बड्डे उनकी पत्नी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है।
Birthday Special Rishi Kapoor: बॉलीवुड जगत में रोमांस की शुरुआत करने वाले दिवंगत ऋषि कपूर का आज जन्मदिन है। परदे पर अपने अलग अलग अंदाज़ , डांस और रोमांस से ऋषि कपूर ने सबके दिल पर राज कर लिया। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई में हुआ था। ऋषि कपूर फिल्म निर्देशक और अभिनेता राजकपूर के बेटे थे। ऋषि कपूर के मौत ने सबको स्तब्ध छोड़ दिया पर जाने से पहले उन्होंने हिंदी सिनेमा को बहुत कुछ दिया।
ऋषि कपूर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे। जिसके कारण उनकी रुचि शुरू से ही फिल्मों में रही। अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने भी फिल्मों में अभिनय को अपना करियर चुना। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत 1970 में आई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से की। इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इसके बाद 1973 में आई फिल्म ‘बॉबी’ से ऋषि ने बतौर अभिनेता अपने अभिनय की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया थी। इस फिल्म में ऋषि को उनके शानदार अभिनय के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसके बाद ऋषि की फिल्म आई ‘जहरीला इंसान’। उस दौर में दर्शकों के दिलों में भले ही ऋषि कपूर बसते हों लेकिन उस वक्त ऋषि के दिलों दिमाग पर किसी और का ही जादू छाया था। शूटिंग के दौरान ऋषि अक्सर नीतू (Neetu Kapoor) को छेड़ते रहते थे, जिससे वह अक्सर नाराज हो जाया करती थी।लेकिन ये तकरार धीरे धीरे दोस्ती में बदल गयी और फिर दोस्ती प्यार में। फिल्म ‘जहरीला इंसान’ फ्लॉप रही ,लेकिन इस फिल्म से मिले दो दिल अपने रिश्ते में हिट हो गए और 1980 में दोनों ने शादी कर ली। ऋषि कपूर और नीतू कपूर के दो बच्चे बेटा रणवीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी है।
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर संग न्यू यॉर्क में बिठाये पलों को किया याद
दिवंगत ऋषि कपूर के जन्मदिन पर आज नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। मीतू ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो सांझा करते हुए लिखा की “ये उन दिनों में से एक है लेकिन एक तूफ़ान आया और सब कुछ उजाड़कर चला गया।”
नीतू ने कुछ वक़्त बाद ऋषि कपूर के साथ न्यू यॉर्क में बिताये लम्हों को याद किया उन्होंने अपनी क्यूट कपल वाली पिछ शेयर करते हुए लिखा “मैंने ऋषि जी से पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ सीखा, जब हम अपने मुश्किल समय में न्यू यॉर्क में थें। हम कैसे खुशियां मनाते थे जब उनका ब्लड काउंट बढ़ जाता था। हमने भोजन किया, खरीदारी की, हम हंसे। जब तबियत कमज़ोर होता था तब हम घर पर शान्ति से रहते थे, टीवी देखते थें, खाना आर्डर करते थें और उसके बाद भी हम उम्मीद के साथ अच्छे लम्हें बिताते थे की अगले कमियों थेरेपी में वो बेहतर हो जाएंगे। उन्होंने मुझे उम्मीद और हिम्मत के साथ जीना सिखाया। हर दिन को एहमियत देना सिखाया। हम सब आज उन्हें याद करते हैं। मैं उनको सोच सकती हूं की आज वो अपने 69वें जन्मदिन पर कितने उत्साहित होते। मुझे भरोशा है की आज वो ऊपर अपने परिवार संग ये खुशियां मना रहे होंगे। आपको जन्मदिन मुबारक हो कपूर साहब।”
साल 2018 ऋषि कपूर के लिए मुश्किलों से भरा रहा,लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी वह मुस्कुराते रहे और इसमें उनकी पत्नी ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। दरअसल इसी साल ऋषि कपूर को पता चला था कि उन्हें कैंसर है। जिसके बाद वह इसका इलाज करने न्यूयार्क गए और वहां 11 महीने और 11 दिनों तक न्यूयॉर्क में इलाज कराने के बाद भारत वापस लौटे थे और माना जा रहा था कि ऋषि कपूर कैंसर की जंग जीत चुके है।लेकिन इस साल फरवरी में फिल्म शर्माजी नमकीन की शूटिंग करने के दौरान उनकी तबीयत बार -बार खराब हो रही थी। लेकिन 30 अप्रैल को ऋषि कपूर की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने 30 अप्रैल,2020 को अंतिम सांस ली। अपनी जिंदादिली और बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले ऋषि कपूर के निधन ने हर किसी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था