Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा विधायकों ने किया झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा विधायकों ने किया झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

अमित मंडल ने कहा कि अंगिका को जोड़ने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और जब तक यह मांग पूरी नहीं होती है। तब तक आंदोलन किया जाएगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

झारखंड : विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन मंगलवार को भाजपा विधायकों ने जनता से जुड़े अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर भाजपा विधायक अमित मंडल ने अंगिका को राजभाषा में जोड़ने की मांग को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सदन के अंदर इस मुद्दों को लेकर जब आवाज उठाई गई तो सरकार की ओर से जवाब आया कि जनगणना में यह नहीं पता चल पाया है कि इसको बोलने वाले कितने प्रतिशत लोग हैं लेकिन अब यह सवाल उठने लगा है कि जब झारखंड राज्य में दो-तीन भाषाओं को राजभाषा का दर्जा दिया गया, तो ऐसे में इसे एसएससी और जेटेट परीक्षाओं से क्यों हटा दिया गया है। अमित मंडल ने कहा कि अंगिका को जोड़ने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और जब तक यह मांग पूरी नहीं होती है। तब तक आंदोलन किया जाएगा।

पढ़ें :- झारखंड का राजनीतिक महाभारत : हेमन्त की हिम्मत , भाजपा का हमला , ED की दबिश [ इंडिया वाँयस विश्लेषण ]

 

पेयजल आपूर्ति के मुद्दे पर प्रदर्शन

 

भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने अपने क्षेत्र से जुड़े पेयजल आपूर्ति मामले को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 2008 से ही पेयजल की योजना बनकर तैयार है लेकिन अब तक जलापूर्ति नहीं की जा रही है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल के तहत सभी घरों में पानी पहुंचाना है।

 

पढ़ें :- BMW के बाद अब CM हेमंत सोरेन के काफिले में शामिल हुई लैंडरोवर और मर्सिडीज बेंज जैसी गाड़ियां, जानें क्यों खरीदनी पड़ी 18 गाड़ियां

बिजली आपूर्ति पर प्रदर्शन

 

मौके पर विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने अपने क्षेत्र से जुड़े बिजली आपूर्ति के मामले को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निरसा क्षेत्र में लगभग आठ घंटे बिजली नहीं रहती है। ऐसे में इससे जुड़े कई क्षेत्र प्रभावित होते हैं। सरकार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नियमित रूप से करे। इसके अलावा भाजपा विधायकों ने जेपीएससी सहित कई मामलों को लेकर सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किये। विधायकों ने कहा कि जनता से जुड़े सभी मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com