Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का लखनऊ में भव्य स्वागत, कहा – 2027 में फिर बनेगी यूपी में भाजपा सरकार

BJP राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का लखनऊ में भव्य स्वागत, कहा – 2027 में फिर बनेगी यूपी में भाजपा सरकार

By HO BUREAU 

Updated Date

BJP राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का लखनऊ में भव्य स्वागत, कहा - 2027 में फिर बनेगी यूपी में भाजपा सरकार

UP News : भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम लखनऊ आगमन पर रविवार को भव्य स्वागत किया गया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

पढ़ें :- नोएडा में भीषण आग में कई खाने-पीने की दुकानें जलकर खाक, एक की मौत

इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, रमेश सिंह, लखनऊ विश्विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष शैलेश सिंह शीलू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठन मंत्री धर्मपाल और कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने जयघोष के नारों के साथ भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में हरीश द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और देश को उन पर पूरा विश्वास है, उनके नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए हरीश द्विवेदी ने कहा कि एक बड़ा वर्ग ऐसा है जिसे हिंदुस्तान का आगे बढ़ना अच्छा नहीं लगता। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में गुंडाराज, परिवारवाद और जातिवाद समाप्त हुआ है, जबकि सपा सरकार में हत्या, डकैती और लूट का बोलबाला था।

सपा में एक ही परिवार का राज चलता था और अखिलेश यादव की कथनी और करनी में आज भी बहुत अंतर है। सपा एक ही परिवार तक सीमित है और जनता सब जानती है, सपा के पांच सांसद हुए तो सभी यादव ही हैं। सपा का विकास से कोई लेना-देना नहीं है और उसके नेता कन्फ्यूज हैं कि पीडीए में ‘P’ का मतलब क्या है।

पढ़ें :- अपराधी कितना भी डीप फेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

हरीश द्विवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा और कहा कि राहुल गांधी आज क्या कहते हैं और कल क्या कहेंगे, उन्हें खुद नहीं पता। उन्होंने कहा कि जनता अब समझ रही है कि मोदी को मजबूत करने से ही देश मजबूत होगा। अंत में उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

Anil Shahi

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें

पढ़ें :- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार देगी साड़ी, 3.80 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगा लाभ
Advertisement