Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दो साल पूरे होने पर भाजपा ने हेमंत सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया

दो साल पूरे होने पर भाजपा ने हेमंत सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया

बुधवार को हेमंत सरकार अपने कार्यकाल का दो वर्ष पूरा किया। इसी को लेकर भाजपा नेताओं फेसबुक और ट्विटर पर लाइव आकर सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

झारखंड : भाजपा ने हेमंत सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर हर मोर्चे पर विफल करार दिया है। बुधवार को हेमंत सरकार अपने कार्यकाल का दो वर्ष पूरा किया। इसी को लेकर भाजपा नेताओं फेसबुक और ट्विटर पर लाइव आकर सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। भाजपा ने झूठ और लूट की सरकार हैश टैग कैंपेन चलाकर हेमंत सरकार के दो साल की उपलब्धियों को सिर्फ आई वॉश बताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने ट्विटर पर लाइव आकर कहा कि यह सरकार लूट और झूठ की है। झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। रेप की घटनाओं का अंबार है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। राज्य में अपराध, नक्सलवाद बढ़ गया है। अपहरण राज्य में नया उद्योग बन गया है। हत्याएं बढ़ गई हैं। लोगों का कानून पर से भरोसा उठ गया है।

पढ़ें :- Jharkhand news: बोकारो में रूई और फोम की दुकान में लगी भीषण आग, स्टोर में रखे सामान जलकर हुए खाक

इस सरकार ने सिर्फ सपने दिखाने का काम किया है। बेरोजगारों को पांच लाख नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देने का सपना दिखाया, जबकि सरकार ने रोजगार देने के बजाए संविदा पर बहाल लोगों की नौकरी छीन ली। अवैध खनन के माध्यम से सरकार में शामिल लोगों ने अपनी जेबें भरी। परिवारवाद पर आश्रित यह सरकार नहीं सर्कस है और कांग्रेस भी इस सर्कस में शामिल है। इस सरकार ने तुष्टिकरण की पराकाष्ठा कर दी है।

उन्होंने कहा कि धोती-साड़ी और कंबल वितरण योजना में घोटाला हुआ है। हेल्थ सेक्टर चरमरा गया है। वैक्सीनेशन में सरकार विफल है। वित्तीय अराजकता फैली हुई है। सरकार फंड का रोना रोती है, जबकि बजट का अबतक सिर्फ 25 प्रतिशत ही खर्च हुआ है। स्मार्ट सिटी में जहां स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलकर युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल थी, वहां अब मंत्रियों के बंगले बन रहे हैं। मंत्रियों के लिए महंगी गाड़ियां खरीदी जा रही हैं। इस सरकार में घोटालेबाजों को संरक्षण मिल रहा है। सरकार के पदाधिकारी कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं करते हैं। इसके अलावा भाजपा के कई अन्य नेताओं ने भी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com