Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली: यात्रियों से भरी नाव गंगा में पलटी, सभी को बचाया

रायबरेली: यात्रियों से भरी नाव गंगा में पलटी, सभी को बचाया

बुधवार रायबरेली के खरौली घाट से फेतहपुर जाती एक नाव अचानक डूब गई। लेकिन सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रायबरेली, 13अक्टूबर। यात्रियों से भरी नाव बीच गंगा में पलट गई,जिससे कई लोग डूब गए। हालांकि ग़नीमत रही कि कुछ ही देर में सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसा बुधवार की दोपहर का है जब रायबरेली के खरौली घाट से एक नाव फतेहपुर जिले जा रही थी। मौके पर भारी फ़ोर्स और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।

पढ़ें :- UP News: फ़तेहपुर में एक और धर्मांतरण का मामला आया सामने, ईसाई धर्म ना अपनाने पर तोड़ी सगाई, 5 के खिलाफ FIR

दरअसल रायबरेली में ऊंचाहार के खरौली गंगा घाट से फतेहपुर जाने का नाव से जाने का प्रमुख घाट है। यहां गर्मियों में पीपे का पुल भी बनाया जाता है जो इस समय अभी नहीं बनाया गया है। बुधवार को दोपहर फतेहपुर जा रही एक नाव बीच गंगा की धारा में असंतुलित होकर पलट गई। नाव में करीब 15 लोग सवार थे,जिनमें तीन बच्चे भी थे। नाव छोटी थी और यात्रियों के अलावा चार मोटरसाइकिल और कई साइकिलें भी इस पर लदी थी। नाव के पलटने से सभी यात्री गंगा के तेज धारा में डूबने लगे। हालांकि थोड़ी ही दूर पर मौजूद लोगों ने देखा और आनन-फानन में कूदकर सभी को सुरक्षित बचा लिया। हादसे में किसी तरह की जनहानि की सूचना नही हैं। नाव में सवार सभी यात्री फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाने के गंगा का पुरवा के निवासी हैं।

हादसे में सुरक्षित बाहर आये फतेहपुर के रामकिशोर का कहना है कि वह दवा कराने रायबरेली आये थे और घर वापस लौट रहे थे कि अचानक नाव गंगा में एक पिलर से टकरा गई और डूबने लगी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर बाहर आये हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचवाया।

उपजिलाधिकारी विनय मिश्रा और तहसीलदार प्रतीक त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ वहां मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी के अनुसार नाव पलट गई थी, जिसमें सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

पढ़ें :- फतेहपुर: प्रधानों का काफिला लखनऊ रैली के लिए रवाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com