गैस लीक होने के कारण दर्जनों लोगों के बेहोश होने का भी दावा भी किया जा रहा है।
नई दिल्ली,25 नवंबर : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में बुधवार रात जहरीली गैस फैलने से इलाके में दहशत मच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आंखों में जलन साथ ही सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की। इसके आलावा आपको बता दें कि इलाके में गैस लीक होने के कारण दर्जनों लोगों के बेहोश होने का भी दावा भी किया जा रहा है।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया कि बीती रात आरके पुरम के एकता विहार इलाके में जहरीली गैस के संपर्क में आने से आंखों में खुजली की शिकायत के बाद पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया। मामले की सुचना मिलते ही पुलिस के आलावा DDMA की टीम के साथ दमकल की गाड़ियाँ और 2 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल आपको बता दें कि इलाके में स्थिति नियंत्रण में है।
Breaking News : कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत
हालाँकि खबर यह भी है कि दिल्ली पुलिस ने एकता विहार में किसी भी तरह के गैस सिलेंडर के लीक होने या आग लगने के दावों से इनकार किया है।
सुबह की दस बड़ी ख़बरें।
News Bulletin : पढ़ें सुबह की 10 बड़ी खबरें जिन पर होंगी हमारी खास नज़र।