सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जिस पर भरोसा हो कांग्रेस अध्यक्षा उसे मुख्यमंत्री बनाएं। सरकार चलाने को लेकर मुझ पर संदेह किया गया है। मेरा अपमान किया गया।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ दिया इस्तीफा, कैप्टन अमरिंदर सिंह इस्तीफा राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंपा। ये जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जिस पर भरोसा हो कांग्रेस अध्यक्षा उसे मुख्यमंत्री बनाएं। सरकार चलाने को लेकर मुझ पर संदेह किया गया है। मेरा अपमान किया गया, मैं अभी कांग्रेस पार्टी में हूं, सुबह मैंने कांग्रेस अध्यक्षा को इस्तीफे की जानकारी दी थी। मेरे रास्ते खुले हैं, सभी विकल्पों पर विचार करूंगा। समर्थकों से बात कर आगे का फैसला लूंगा।