Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर चलीं गोलियां, हमले में बाल-बाल बचे

देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर चलीं गोलियां, हमले में बाल-बाल बचे

By Rajni 

Updated Date

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में बुधवार को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में वह बाल-बाल बच गए हैं। उनकी कमर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर अपनी कार से किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर जानलेवा हमला किया गया। हमला होते ही उनके वाहन के पीछे चल रहे कार्यकर्ताओं ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। कार्यकर्ताओं के साहस से चंद्रशेखर बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद देवबंद की गांधी कॉलोनी में किसी के पास मिलने गए थे। वहां से निकलते समय दो युवकों ने उन पर फायरिंग की। जिसमें छर्रे लगने से वह जख्मी हो गए। हमलावर एक कार में सवार होकर फरार हो गए। उपचार के लिए उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

Advertisement