Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. झारखंड: तीर्थयात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

झारखंड: तीर्थयात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

आपको बता दें कि घटना के वक्त बस में 68 यात्री सवार थे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

धनबाद, 8 अक्टूबर। गुरुवार रात करीब 2 बजे धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के देवली स्थित जीटी रोड पर उत्तर प्रदेश के काशी से नादिया (पश्चिम बंगाल) जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि घटना के वक्त बस में 68 यात्री सवार थे।

पढ़ें :- Jharkhand news: बोकारो में रूई और फोम की दुकान में लगी भीषण आग, स्टोर में रखे सामान जलकर हुए खाक

बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर को आचानक झपकी आने लगी जिसके कारण ये दुर्घटना हुई। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भेजने का काम किया। आपको बता दें कि यात्रियों से भारी बस वृंदावन, काशी, अयोध्या आदि स्थानों का भ्रमण-दर्शन कर बंगाल के नदिया जिला वापस लौट रही थी।

यात्रियों ने बताया कि घटना के समय बस चालक को नींद की झपकी आ गई। जिससे बस सड़क के किनारे स्थित 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी। घटना के समय सभी यात्री गहरी नींद में थे। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गयी। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को बस से निकालना शुरू किया।

सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं गंभीर रूप से जख्मी लोगों को अस्पताल भिजवाया। बस में महिला और पुरुष मिलाकर कुल 68 लोग सवार थे। सभी भगवान का शुक्र मना रहे हैं कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद किसी प्रकार की जान हानि नहीं हुई। फिलहाल घटना के बाद बाकी यात्री अपने सामान के साथ वापस जाने की अन्य व्यवस्था होने के इंतजार में सड़क किनारे रुके हुए हैं। घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया।

पढ़ें :- Jharkhand News: सरायकेला में दर्दनाक गोलीबारी की घटना, दोस्तों ने आँख में मारी गोली ,गंभीर हालत में RIIMS किया गया रेफर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com