Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Capt Varun Singh: जाने कौन हैं ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, वरुण CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे में अकेले बचे हैं

Capt Varun Singh: जाने कौन हैं ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, वरुण CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे में अकेले बचे हैं

बुधवार को हुए हादसे में कैप्टन वरुण सिंह के घायल होने की खबर से लोग काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया से लेकर हर घर में उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 9 दिसंबर। तमिलानाडु के कुन्नूर में CDS बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, जिनमें देश के पहले CDS जनरल विपिन रावत की पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में सिर्फ देवरिया के लाल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बचे हैं। वरुण भी हेलिकॉप्टर में सवार थे। कैप्टन वरुण सिंह हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज जारी है।

पढ़ें :- Investigation Report : घने बादलों से बचाने की कोशिश में चट्टान से टकराया था CDS बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर
VARUN SINGH

कैप्टन वरुण सिंह शौर्य चक्र से सम्मानित

वरुण सिंह उत्तर प्रदेश के कन्हौली गांव के मूल निवासी हैं। वरुण सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह के भतीजे हैं। कैप्टन वरुण सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शौर्य चक्र से सम्मानित कर चुके हैं।

विंग कमांडर वरुण सिंह के पिता केपी सिंह सेना से रिटायर हो चुके हैं। पिछले साल 12 अक्तूबर 2020 को फ्लाइंग कंट्रोल सिस्टम खराब होने के बाद भी कैप्टन वरुण सिंह ने करीब 10 हजार फिट की ऊंचाई से विमान की सफल लैडिंग कराई थी। जिसके लिए 15 अगस्त को राष्ट्रपति ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।

बुधवार को हुए हादसे में कैप्टन वरुण सिंह के घायल होने की खबर से लोग काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया से लेकर हर घर में उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। वहीं वरुण सिंह के चाचा पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सेना के अधिकारियों की ओर से हादसे में उनके घायल होने की जानकारी मिली है। ईश्वर से उनके जल्द स्वास्थ होने की कामना की जा रही है।

पढ़ें :- Helicopter Crashed : भोपाल में होगा हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com