पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के गठन के साथ ही वह भाजपा व अन्य टकसाली दलों के साथ चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं।
Updated Date
पंजाब के सियासी माहौल के बीच एक बार फिर से कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा के पंजाब प्रभारी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मुलाक़ात शुक्रवार को हुई। इसके बाद गजेन्द्र सिंह शेखावत का बयान आया कि आज हुई इस वार्ता के बाद मैं यह कह सकता हूँ कि ये तय है कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे सीट बंटवारे पर सही समय पर सूचित किया जाएगा। वहीँ कैप्टन ने भी बोला कि हम सीट दर सीट जीतेंगे और विनेबिलिटी हमारा मापदंड है।
#Delhi : हम 100% जीतेंगे, हम सीट दर सीट देखेंगे (सीट बंटवारे पर) और विनेबिलिटी हमारा मापदंड है: केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात के बाद पंजाब लोक कांग्रेस के नेता @capt_amarinder @gssjodhpur #LatestNews #PunjabElections2022 #news pic.twitter.com/OWOZjTDTs1
— India Voice (@indiavoicenews) December 17, 2021
आपको बता दें कि 2022 में होने वाले विधानसभा में जीत हासिल करने के लिए कैप्टन लगातार सक्रिय हैं। पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के गठन के साथ ही वह भाजपा व अन्य टकसाली दलों के साथ चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं। हाल ही में इससे पूर्व में भी भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से उन्होंने अपने सिसवां फार्म हाउस में मुलाकात की थी। जहां दोनों के बीच पंजाब चुनाव की जीत के फार्मूले पर चर्चा भी हुई थी।
पंजाब के सियासी माहिरों का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के चुनाव में उतरने से सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को झेलना पड़ेगा। इस चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा और शिअद (संयुक्त) के साथ चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन न कर सीट शेयरिंग के फार्मूले पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसको लेकर कैप्टन लगातार भाजपा के नेताओं के साथ बैठकें कर रणनीति बना रहे हैं।