Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Celebrities Christmas : विक्की संग कैटरीना तो निक संग प्रियंका ने मनाया क्रिसमस, देंखे तस्वीरें

Celebrities Christmas : विक्की संग कैटरीना तो निक संग प्रियंका ने मनाया क्रिसमस, देंखे तस्वीरें

इस तस्वीर में प्रियंका के प्यारे डॉगी भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए निक ने लिखा-' हमारे परिवार की तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दुनिया में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सेलिब्रिटी भी इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हाल ही में शादी के बंधन में बंधे कपल विक्की-कैटरीना भी शामिल है।

पढ़ें :- Dream Girl Hema Malini: आजकल की एक्ट्रेसेस मुझे फॉलो करती हैं-ड्रीम गर्ल..... शादी के तुरंत बाद नहीं करने चाहिए बच्चे

priyanka nick christmas

 

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजलिस में है। इस साल उन्होंने अपने पति के साथ धूमधाम से इस त्योहार का जश्न मनाया। इस दौरान दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए।अब इस सेलिब्रिटी कपल ने एक रोमांटिक तस्वीर भी फैंस के साथ साझा की है। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को विश किया है। इस तस्वीर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि घर पर क्रिसमस की डेकोरेशन की हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने हरे रंग की खूबसूरत ड्रेस कैरी की है और वे पति निक की गोद में बैठी हैं। इस तस्वीर में प्रियंका के प्यारे डॉगी भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए निक ने लिखा-‘ हमारे परिवार की तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस। ‘

vicky katrina priyanka nick jonas christmas

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल की शादी अर्जुन भल्ला से हुई

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस अभिनेता पति विक्की कौशल के साथ सेलिब्रेट किया। इस खास दिन का जश्न मनाते हुए कैटरीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर साझा की। वह विक्की कौशल की बाहों में हैं। तस्वीर में दोनों के पीछे क्रिसमस ट्री है। इस तस्वीर को साझा करते हुए कैटरीना ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर कैटरीना और विक्की की यह तस्वीर वायरल हो रही है। फैंस इसपर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। नेहा धूपिया, जोया अख्तर जैसे सेलिब्रिटी भी कैटरीना -विक्की की इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इसी साल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। कैटरीना जल्द ही फिल्म फोन भूत, टाइगर 3 और मेरी क्रिसमस में नजर आएंगी। वहीं विक्की कौशल जल्द ही गोविंदा नाम मेरा और द ग्रेट इंडियन फैमिली में नजर आएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com