चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद आप प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में लोग बदलाव चाहते हैं।
नई दिल्ली, 27 दिसंबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) का जीत हासिल करना दिखाता है कि पंजाब में भी बदलाव तय है। वहां भी आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है।
केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि “चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि इस बार पंजाब भी बदलाव के लिए तैयार है।”
चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है।चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है।
AAP के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।
इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।
पढ़ें :- Haryana : हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर 'आप' में शामिल, तंवर के बहाने दलित वोट में एंट्री
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 27, 2021
उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुई है। 35 सीटों वाली इस निगम में पहली बार आम आदमी पार्टी को 14 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा को 12 सीटें ही मिल पाई। कांग्रेस 8 सीटें जबकि अकाली दल एक सीट पर ही सिमट गई।