- टपकेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक, - बच्चों के लिए बस और 10 कम्प्यूटर देने की घोषणा की
देहरादून, 16 सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पूजा-अर्चना कर अपना जन्मदिन दृष्टिबाधित बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री बच्चों के लिए बस और 10 कम्प्यूटर देने की घोषणा की।
गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर सबसे पहले टपकेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
इसके बाद राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान में बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी और 10 कम्प्यूटर दिए जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर दृष्टिबाधित बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, जिनके बल पर सभी कुछ प्राप्त किया जा सकता है। इतिहास में ऐसे कई लोग मिलते हैं जिन्होंने अपनी इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प के बल पर एक बड़ी उपलब्धियों को प्राप्त किया था। इस मौके पर प्रदेश के कई मंत्रिगण भी मौजूद थे।
वहीं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल जीवन की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार