सीएम नीतीश कुमार ने महेंद्र प्रताप के निधन पर अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता और प्रसिद्ध उद्योगपति थे। वे सरल स्वभाव के एक मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से सामाजिक-राजनैतिक और उद्योग जगत में अपूरणीय क्षति हुई है।
Updated Date
बिहार : में जहानाबाद के किसान के घर जन्मे देश की दिग्गज फार्मा कंपनी एरिस्टो के मालिक महेंद्र प्रताप के निधन पर बिहार के सीएम सहित कई मंत्रियों और विधानसभा तथा विधानपरिषद के सभापति ने शोक व्यक्त किया है।
सीएम नीतीश कुमार ने महेंद्र प्रताप के निधन पर अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता और प्रसिद्ध उद्योगपति थे। वे सरल स्वभाव के एक मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से सामाजिक-राजनैतिक और उद्योग जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। सीएम ने महेंद्र प्रताप के भाई उमेश शर्मा, उनके पुत्र राजीव शर्मा से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।
विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने किंग महेंद्र के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि बिहार के एक छोटे से गांव के किसान का बेटा न केवल फार्मा का दिग्गज बना अपितु उन्होंने बिहार का भी नाम ऱौशन किया। महेंद्र प्रसाद ने गरीबी से लेकर एक मशहूर दवा कंपनी एरिस्टो के मालिक तक का सफर सफलतापूर्वक संपन्न किया। उनके निधन से अपार क्षति हुई है। अभी उनका राज्यसभा में दो साल का कार्यकाल बचा हुआ था।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किंग महेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा उनके परिजनों को संकट की इस घड़ी में दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।