Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. सड़क हादसे में प्रदेश के 12 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक

सड़क हादसे में प्रदेश के 12 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक

राजस्थान के नागौर में सड़क हादसे के लिए ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भोपाल, 31 अगस्त। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के नागौर में हुए सड़क हादसे में प्रदेश के 12 श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों एवं घायलों को आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा भी की है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेशः ट्रक का टायर फटने से टकराई छात्र-छात्राओं से भरी बस, दो की मौत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर के माध्यम से इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि हादसे में उज्जैन के 11 भाई-बहनों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा है कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश के सभी नागरिक पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों के संपूर्ण उपचार का खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार

पढ़ें :- मध्य प्रदेशः मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी, तीन की मौत, 21 घायल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com