केलांग में तापमान शून्य से 7.5 डिग्री नीचे, हिमाचल में दो दिन बर्फबारी के आसार
Updated Date
शिमला, 15 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और पहाड़ी क्षेत्रों में पारा माइनस में दर्ज किया जा रहा है। सोलन, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर का पारा माइनस में पहुंच गया है। जनजातीय क्षेत्रों में ठंड के कहर से प्राकृतिक जलस्रोतों का पानी बर्फ में तबदील हो गया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। इसी तरह किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान -5 डिग्री, मनाली में -1.4 डिग्री और सोलन में -0.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा डलहौजी में 0.2 डिग्री, कुफरी में 1.2 डिग्री, भुंतर में 1.4 डिग्री, शिमला में 2.1 डिग्री, चम्बा में 2.7 डिग्री, सुंदरनगर में 2.8 डिग्री, पालमपुर में 2.5 डिग्री, कांगड़ा में 3.4 डिग्री, धर्मशाला में 4.2, बिलासपुर व जुब्बड़हट्टी में 4.3 डिग्री, ऊना व पांवटा साहिब में 4.8 डिग्री, हमीरपुर में 5, बिलासपुर में 5.5 डिग्री और नाहन में 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Realised Minimum temperature and rainfall Dated 15.12.2021 pic.twitter.com/bWmAlOQXRO
पढ़ें :- Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना, जानें देश के मौसम का हाल
— Meteorological Centre Shimla (@himachalmausam) December 15, 2021
बुधवार को दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना रहा और ठंड का असर कम रहा। राहत की बात ये है कि अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में और अधिक गिरावट आएगी।
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा और 16 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। 17 दिसंबर को पर्वतीय इलाकों में फिर बर्फबारी हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। 18 और 19 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से सैलानियों को राजधानी शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी की आस जगी है। दिसंबर महीने में शिमला में अक्सर बर्फ होती है।
उधर देश के कुछ राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में 18 से 20 दिसंबर तक शीत लहरें चलने की संभावना है। तो 16 और 17 दिसंबर की सुबह पंजाब, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाने की संभावना है।
•Cold Wave in isolated pockets very likely over Punjab till 20 and over Haryana, Chandigarh and north Rajasthan from 18 to 20 December, 2021.
•Dense fog in isolated pockets very likely over Punjab, Assam & Meghalaya and Mizoram & Tripura in the morning hours of 16 & 17 Dec pic.twitter.com/zYPLkLM4pg— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 15, 2021
और पढ़ें: