Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में बोले सीएम योगी 2014 से पहले देश में किसान करता था आत्महत्या

किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में बोले सीएम योगी 2014 से पहले देश में किसान करता था आत्महत्या

चौधरी चरण की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने किसानों को किया पुरस्कृत।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 23 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर गुरुवार को यहां विधान भवन प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोकभवन में चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर आयोजित ‘किसान सम्मान दिवस’ कार्यक्रम में कृषकों, कृषि उद्यमियों और कृषि वैज्ञानिकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया। 11 किसानों को ट्रैक्टर भेंट किया।

पढ़ें :- UP News: मिर्जापुर के छानबे विधानसभा सीट से विधायक राहुल कोल पंचतत्व में हुए विलीन

 

उन्नत खेती करने वाले किसानों को किया सम्मानित 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अधिकतम उत्पादन, जैविक प्राकृतिक खेती और उन्नत खेती करने वाले किसानों को एक लाख, 75 हजार और 50 हजार की राशि से सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भी भेंट किये। मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद के हुकुम सिंह को गेंहू उत्पादन के लिए एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैं भारत माता का महान सपूत के 129वीं जयन्ती पर नमन करता हूं। चौधरी साहब ने किसानों की आवाज को सड़क से संसद तक पहुंचाया था। देश की तरक्की का रास्ता खेत और खलिहान से होकर जाता है। चौधरी जी के सपनों को केंद्र और राज्य सरकार मिल कर पूरा कर रही है। 2014 से पहले इस देश में किसान आत्महत्या करता था।

 

2017 के पहले किसान करते थे आत्महत्या 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दिए संबोधन में आगे कहा कि, 2017 के पहले यूपी में भी किसान आत्महत्या करता था। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार ने किसानों को दिया है। केंद्र और राज्य सरकार जब मिलकर काम करते हैं तो नतीजा बेहतर होता है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने 22 लाख हेक्टेयर सिंचाई की व्यवस्था किया है।

पढ़ें :- CM योगी ने कैबिनेट को सौंपी 2024 में बीजेपी की जीत की जिम्मेदारी, 48 मंत्रियों को 75 जिलों का मिला प्रभार

लोकभवन में आयोजित आज के इस कार्यक्रम को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए शाही ने कहा कि  कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की राजनाथ सिंह की सरकार ने चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया था। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद से किसान हित में कार्य किया जा रहा है। पिछली सरकार की तुलना में इस सरकार में धान और गेहूं की खरीद दोगुनी हुई है।

 

और पढ़ें 

 23 जनवरी 2022 को होगी यूपीटीईटी की परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी, 25 फरवरी को घोषित होगा रिजल्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com