Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हिंदू और नफरत फैलाने वाले हिंदुत्ववादियों के बीच संघर्ष- राहुल गांधी

हिंदू और नफरत फैलाने वाले हिंदुत्ववादियों के बीच संघर्ष- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि बस एक बात कहना चाहता हूं कि झूठ और सच में आप फर्क पकड़ें। झूठ कौन बोल रहा है, सच कौन बोल रहा है, इस बात को पहचानिए और सच्चाई के साथ खड़े होइये।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

अमेठी, 18 दिसंबर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने शनिवार को ‘बीजेपी भगाओ- महंगाई हटाओ’ नारे के साथ अमेठी में पदयात्रा निकाली।

पढ़ें :- मोदी सरनेम केसः राहुल गांधी की 2 साल की सजा बरकरार, गुजरात हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत, अब जाएंगे सुप्रीम कोर्ट  

‘देश का हिंदू महात्मा गांधी के साथ ना कि हिंदुत्वादी नाथूराम गोडसे के साथ’

जगदीशपुर से हारीमऊ तक निकाली गई पदयात्रा में बड़ी संख्या में अमेठी की जनता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी के लोगों ने उन्हें राजनीति सिखाई है जिसे वो कभी भूल नहीं सकते। अमेठी के साथ पारिवारिक रिश्ता है। उन्होंने कहा कि जनता सच्चाई समझे। आज सच्चाई और प्यार के रास्ते पर चलने वाले हिंदू और नफरत और हिंसा के पैरोकार हिंदुत्ववादियों के बीच संघर्ष है। देश का हिंदू महात्मा गांधी के साथ चलेगा ना कि हिंदुत्वादी नाथूराम गोडसे के साथ।

झूठ और सच में आप फर्क पकड़ें- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि बस एक बात कहना चाहता हूं कि झूठ और सच में आप फर्क पकड़ें। झूठ कौन बोल रहा है, सच कौन बोल रहा है, इस बात को पहचानिए और सच्चाई के साथ खड़े होइये।

पढ़ें :- मणिपुर में राहुल गांधी के काफिले को रोका, समर्थकों पर आंसूगैस के गोले छोड़े, पहुंचें थे हिंसा का जायजा लेने  

प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर तंज कसा

वहीं प्रियंका गांधी ने सूबे की बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। हारीमऊ में हुई जनसभा में प्रियंका गांधी ने बचपन से अमेठी आने की याद करते हुए कहा कि ये राजनीतिक नहीं जज्बात का रिश्ता है जो कभी खत्म नहीं होगा। 2019 में राहुल गांधी की चुनावी हार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आपसे कोई शिकायत नहीं है। कभी-कभी परिस्थितियां बनती हैं कि चाहे जितना कोई समझाए, सच्चाई छिप जाती है। ऐसी परिस्थितियां बनी। इससे आप भी सीखे, हमने भी सीखा। आपने संदेश दिया, जिसे हमने मंजूर किया। आज अगर हम यहां हैं तो इसलिए कोई भी परिस्थिति आए आपके और हमारे बीच का रिश्ता कभी टूटेगा नहीं।

और पढ़ें:

हिंदुस्तान में तालिबानी सोच नहीं चलेगी : केंद्रीय मंत्री नकवी

पढ़ें :- राहुल गांधी को पासपोर्ट के लिए तीन साल की मिली एनओसी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com