Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल को बनाया UP विधानसभा चुनाव का पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल को बनाया UP विधानसभा चुनाव का पर्यवेक्षक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। ये नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

पढ़ें :- विधानसभा चुनाव नतीजाः कांग्रेस के हाथ से छत्तीसगढ़ और राजस्थान का साथ छूटा,  मध्य प्रदेश में भाजपा पर बरसे फूल ही फूल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से ये दायित्व मिलने पर बघेल ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये एक बड़ी जिम्मेदारी है।

कांग्रेस नेतृत्व की ओर से बघेल को ये दायित्व दिए जाने के बाद समझा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में नेतृत्व बदलाव को लेकर चल रही खींचतान कुछ समय के लिए कम हो जाएगी।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। कुछ विधायकों ने केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा बदल कर बघेल की जगह टीएस सिंह देव की पैरवी की थी।

हिन्दुस्थान समाचार

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ः सभी सीटों के रुझानों में भाजपा बहुमत की ओर, सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव पीछे,  भाजपा के पूर्व सीएम रमन सिंह ने बनाई बढ़त

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com