दोनों दिग्गज एक साथ एक ही सोफे पर बैठे थे। अब इस बात को लेकर कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसना शुरू कर दिया है।
Updated Date
उप-राष्ट्रपति वैंकया नायडू के सरकारी आवास पर हुए एक कार्यक्रम के दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत और समाजवादी पार्टी के संरक्षक और संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बीच हुई मुलाकात से राजनीति गर्मा गई है। बता दें कि दोनों दिग्गज एक साथ एक ही सोफे पर बैठे थे। अब इस बात को लेकर कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसना शुरू कर दिया है।
बता दें कि यूपी कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से बीती रात दोनों नेताओं की तस्वीर साँझा करते हुए समाजवादी पार्टी पर तंज कसा गया है। यूपी कांग्रेस ने तंज कसते हुए लिखा है कि ‘नई सपा में ‘स’ का अर्थ है संघवाद’। इस ट्वीट के बाद से समाजवादी पार्टी ने भी तल्ख़ अंदाज़ में कांग्रेस को जवाब दिया है। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पार्टी पर शिष्टाचार भूलने का आरोप लगाया।
"नई सपा" में 'स' का मतलब 'संघवाद' है? pic.twitter.com/7qlUsDP9X9
— UP Congress (@INCUttarPradesh) December 20, 2021
पढ़ें :- अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा: नाम बदल दो लेकिन काम तो करो।
इसके बाद वार पलटवार की यह लड़ाई यहीं नहीं रुकी, समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि ‘राजनीतिक शिष्टाचार भूल चुकी है कांग्रेस ! कांग्रेस जिस कार्यक्रम की तस्वीर लगा रही है, उसी कार्यक्रम में कांग्रेस की सहयोगी NCP के नेताओं ने भी नेताजी का आशीर्वाद लिया है। इस पर क्या कहेगी कांग्रेस’ ?
राजनीतिक शिष्टाचार भूल चुकी है कांग्रेस!
जिस कार्यक्रम की तस्वीर लगा रही कांग्रेस उसी कार्यक्रम में कांग्रेस की सहयोगी एनसीपी के नेताओं ने भी लिया नेताजी का आशीर्वाद।
इस पर क्या कहेगी कांग्रेस ? @INCUttarPradesh https://t.co/DtuDl75BiS pic.twitter.com/QwehgvYnbx
पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 21, 2021
तस्वीरों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच चल रहे वार पलटवार के बीच भाजपा की भी एंट्री हो गई। उत्तर प्रदेश भाजपा ने भी दोनों नेताओं की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि ‘तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं’। दरअसल आपको बता दें कि उप राष्ट्रपति वैंकया नायडू ने अपनी पोती निहारिका की शादी के उपलक्ष्य में अपने सरकारी आवास पर रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था।
तस्वीर बहुत कुछ बोलती है। pic.twitter.com/LYyaIbUco6
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 21, 2021
पढ़ें :- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें
इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमना भी पहुंचे थे। इन सभी बड़े दिग्गजों के अलावा कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जैसे कई बड़े नेता भी पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान ही RSS प्रमुख ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की और एक साथ एक सोफे पर ही बैठे। हालांकि दोनों नेताओं की तस्वीर मीडिया में आने के बाद से सियासत गर्म हो गई।