आज सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उन्होंने CDS बिपिन रावत समेत 13 लोगों के निधन के कारण उन्होंने आज अपना जन्मदिन मानाने से मना कर दिया है।
Updated Date
आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन है। कांग्रेस पार्टी के 136 साल के इतिहास में सोनिया गांधी ऐसी महिला हैं जो सबसे ज्यादा दिनों तक अध्यक्ष पद पर रहीं। सोनिया गांधी के नाम इसके अलावा भी कई सियासी उपलब्धियां हैं। 2004 और 2009 में सरकार गठन में सोनिया गांधी ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। दस साल तक केंद्र सरकार की बागडोर आंतरिक रूप से सोनिया गांधी ने अपने हाथ में रखी थी। यह सब कुछ सोनिया गांधी के लिए बिलकुल भी आसान नहीं था।
आज सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उन्होंने CDS बिपिन रावत समेत 13 लोगों के निधन के कारण उन्होंने आज अपना जन्मदिन मानाने से मना कर दिया है। हालांकि आज जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस ने एक भावुक विडियो पोस्ट कर के सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं इस विडियो में सोनिया गांधी के सफ़र को दिखाया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर हम उनके संघर्षों और बलिदानों को याद करते हैं।
तमाम राजनीतिक और पारिवारिक झंझावातों को झेलते हुए आपने संघर्ष की जो मिसाल कायम की है उसे हमारा सलाम ।#HappyBirthdaySoniaGandhi pic.twitter.com/FD0kiCwQig
— Youth Congress (@IYC) December 9, 2021
पढ़ें :- DGCA ने विस्तारा एयरलाइंस पर इन नियमों का पालन नहीं करने के लिए 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
आज प्रधानमंत्री मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी,
Best wishes to Smt. Sonia Gandhi Ji on her birthday. Praying for her long life and good health.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2021
पढ़ें :- Haryana News: हिसार में गीजर की गैस लीक होने से 2 मासूम भाइयों की मौत, एक साथ नहाते समय हुआ हादसा