Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र में कोरोना का कहर तेज, बीड में 26 मार्च से संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर तेज, बीड में 26 मार्च से संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान

महाराष्ट्र में तेजी से फैलते कोरोना वायरस के खतरे के बीच नांदेड़ और बीड में संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। नांदेड़ में आज रात 12 बजे से 4 अप्रैल तक और बीड़ में कल रात 12 बजे से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी बाज़ार, स्कूल और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। लोगों के बाहर निकलने पर रोक रहेगी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुंबई: महाराष्ट्र में तेजी से फैलते कोरोना वायरस के खतरे के बीच नांदेड़ और बीड में संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। नांदेड़ में आज रात 12 बजे से 4 अप्रैल तक और बीड़ में कल रात 12 बजे से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी बाज़ार, स्कूल और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। लोगों के बाहर निकलने पर रोक रहेगी।

पढ़ें :- Farmer Protest Delhi 2.0: एक बार फिर से किसानों का दिल्ली कूच....क्या होगा परिणाम?

हालांकि, बेहद जरूरी सेवा (स्वास्थ्यकर्मी, कोरोना वॉरियर्स) को काम पर जाने की छूट मिल सकती है। लॉकडाउन के दौरान दूध, सब्जी फल की दुकानें सुबह सात से लेकर दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज हो रहे हैं।

बीड से पहले महाराष्ट्र के नागपुर में 31 मार्च तक का लॉकडाउन है, इनके अलावा नासिक-ठाणे-पुणे जैसे इलाकों में पहले ही नाइट कर्फ्यू या अन्य कई सख्त फैसलों को उठाया जा चुका है। बता दें कि राज्य में कल कोरोना के 28 हजार 699 नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं कल 132 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस महामारी को मात देकर 13 हजार 165 लोग ठीक भी हुए हैं।

 

पढ़ें :- Amritpal Singh Arrested: अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे: अमृतपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com