मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 'बुधवार को मैं जालंधर में तिरंगा यात्रा में शामिल होऊंगा।
Updated Date
चंडीगढ़, 14 दिसंबर। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आएंगे। पंजाब दौरे के पहले दिन केजरीवाल जालंधर में तिरंगा मार्च का नेतृत्व करेंगे और दूसरे दिन लंबी निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
ये जानकारी पार्टी के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने दी। मान ने कहा कि बुधवार को केजरीवाल जालंधर में पार्टी की तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा सुबह 11 बजे जालंधर के निगम चौक से शुरू होकर कई बाजारों से होते हुए शहर भर में घूमेगी। मान ने अरविंद केजरीवाल को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ‘बुधवार को मैं जालंधर में तिरंगा यात्रा में शामिल होऊंगा। सभी जालंधर वासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आएं और हाथ में तिरंगा और मुंह में ‘भारत माता की जय’ लेकर देशभक्ति के माहौल में जालंधर की सड़कों पर तिरंगा जुलूस में शामिल हों।
कल जालंधर में तिरंगा यात्रा में शामिल होऊँगा। सभी जालंधरवासियों से अपील है ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आयें। हाथों में तिरंगा और मुँह में “भारत माता की जय” के साथ देशभक्ति के माहौल में जालंधर की सड़कों पर निकलेगी तिरंगा यात्रा।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 14, 2021
इसके बाद गुरुवार को अरविंद केजरीवाल लंबी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे और इस निर्वाचन क्षेत्र के गांव खुडिया में एक जनसभा को संबोधित कर बादल परिवार को चुनौती देंगे।
और पढ़ें:
Parliament Winter Session: माफी मांगें निलंबित सदस्य तो निलंबन होगा वापस- प्रह्लाद जोशी