यूपी जिलाधिकारी कार्यालयों पर 28 अक्टूबर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
Updated Date
लखनऊ, 13 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी कार्यालयों पर 28 अक्टूबर को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। उक्त जानकारी कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के प्रधान महासचिव एसके त्रिपाठी ने दी।
उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर उनके संगठन की मांगों पर विचार नहीं किया गया और अब वे सभी जिलाधिकारी कार्यालयों पर प्रदर्शन के लिए विवश हैं। पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी पेंशनर्स साथियों के साथ पुरानी मांगों का जीओ जारी कराने के लिए प्रदर्शन होगा।
उन्होंने कहा कि वेतन समिति को रिपोर्ट भेजे हुए बहुत सा वक्त बीत गया है। रिपोर्ट को शासन स्तर पर पहुंचने के बाद उस पर विचार नहीं किया गया। कलेक्ट्रेट को विशेष स्थान प्रदान करते हुए ग्रेड वेतन उच्चीकृत होना है। ऐसा ना करना शासन के मंशा पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।
उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर को वह स्वयं सुल्तानपुर में कलेक्ट्रेट पर मौजूद रहेंगे। लखनऊ में अमित त्रिपाठी और अन्य पदाधिकारी सहित पूरे प्रदेश में प्रदर्शन की रुपरेखा तैयार किये हैं। इस बार हमारी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो दूसरा चरण पर भी विचार होगा।
हिन्दुस्थान समाचार