Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2022 : डेनमार्क बनी फीफा विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई वाली दूसरी टीम

FIFA World Cup 2022 : डेनमार्क बनी फीफा विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई वाली दूसरी टीम

जोकिम महले ने गोल कर डेनमार्क को 1-0 से आगे कर दिया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कोपेनहेगन :  डेनमार्क ने अगले साल कतर में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। डेनमार्क ने मंगलवार को ग्रुप एफ में ऑस्ट्रिया को 1-0 से हराकर विश्व कप का टिकट पक्का कराया।

पढ़ें :- कतर में FIFA World Cup कवर करते हुए अमेरिकी पत्रकार की मौत, LGBTQ के समर्थन में पहनी थी रेनबो शर्ट

इस मैच में दोनों टीमों ने सधी शुरुआत दिलाई। मैच का पहला हॉफ गोलरहित समाप्त हुआ। मैच के दूसरे हॉफ में डेनमार्क ने बेहतरीन खेल दिखाया और मैच के 53वें मिनट में जोकिम महले ने गोल कर डेनमार्क को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद ऑस्ट्रिया ने वापसी की काफी कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली और डेनमार्क ने 1-0 से मैच अपने नाम विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

बता डें कि फीफा विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफाई करने वाली डेनमार्क दूसरी टीम बनी। इससे पहले जर्मनी विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुका है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com