सरकार लगातार विकास कार्यों के लिए समर्पित है।
मेरठ, 30 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ के दौरे पर थे. जहाँ आज उन्होंने मेरठ में दिल्ली रोड पर मेवला रेलवे फाटक पर बने ”अतुल महेश्वरी उपरिगामी सेतु” का अनावरण किया। आपको बता दें कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सेतु का अनावरण करने के बाद वहाँ उपस्थित जनता को संबोधित भी किया. उस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों के लिए समर्पित है। मौजूदा सरकार में विकास के बहुतायत काम किए गए हैं.
उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छात्रों के लिए गांव और उनके स्कूलों तक पहुंचने वाली सड़कों को बनाने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है। भाजपा सरकार में विकास की एक नई बुनियाद प्रदेश और पश्चिमी उ प्र में रखी जा रही है। उप्र की योगी सरकार ने प्रदेश की सूरत बदल दी है। जनता भी इस बदलाव को स्वीकार कर रही है। 2022 के चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा।
आपको बता दें कि दिल्ली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले दिल्ली रोड पर मेवला रेलवे फाटक पर बने अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का अनावरण किया उसके बाद उन्होंने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। आपको बता दें की इस रेलवे पुल का नाम स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी के नाम पर रखा गया है।
इस अवसर पर मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक, विधायक सत्यवीर त्यागी, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी आदि उपस्थित रहे।