UP News : शारदा रोड पर रविवार को बारिश के दौरान एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। मकान का मलबा सड़क किनारे खड़ी दिल्ली के व्यापारी नीमेष गुप्ता की कार पर जा गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पहुंची और जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। यह मकान दिल्ली चुंगी निवासी सोहन लाल गोयल का बताया गया है, जिसे जर्जर होने के बाद खाली करा दिया गया था।
पढ़ें :- पीड़ितों के साथ सरकार, किसान, व्यापारी और सामान्य वर्ग के हर व्यक्ति को मिलेगी पूरी मदद : CM योगी
मकान मालिक का आरोप है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत नाला निर्माण के दौरान मकान की नींव के बिल्कुल पास खुदाई की गई, जिससे दीवारों में दरारें बढ़ती गईं। उनका दावा है कि उन्होंने डीएम, एसएसपी और नगर निगम को पत्र देकर पहले ही हादसे की आशंका जताई थी और मुआवजे की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, वहीं भवन स्वामी का आरोप है कि जर्जर इमारत के भूतल की दुकान में किरायेदार के कब्जे के कारण वह खुद भी मकान को गिरवा नहीं पा रहे थे।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
पढ़ें :- CM योगी ने हवाई सर्वेक्षण कर लिया जायजा, प्रभावित लोगों से बातचीत कर दी राहत
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।