नीट पीजी काउंसलिंग 2021 में होने वाली देरी को लेकर प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों को पुलिस के खिलाफ पुलिस ने एफआरआई दर्ज कराई गई है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मनडाविया ने डॉक्टरों से जनहित में हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया है।
Updated Date
दिल्ली में नीट पीजी काउंसिलिंग 2021 में होने वाली देरी को लेकर डॉक्टर हड़ताल में चले गए हैं। ये मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से अस्पताल में मरीजों को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मरीज ओपीडी काउंटर में भी डॉक्टरों की कमी का सामना कर रहे हैं। सोमवार पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बंद करने का आह्वान किया, साथ ही डॉक्टर पुलिस से माफी की मांग कर रहे हैं। मरीजों की समस्या को देखते हुए इस मुद्दे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने डॉक्टर से हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया है।
दिल्ली के डॉक्टर नीट पीजी काउंसलिंग में हुई देरी लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को उठानी पड़ रही है। अस्पतालों की आपातकालीन सेवाएं भी बाधित हो रही है। डॉक्टर इस देरी को लेकर प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। कल वह सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करने वाले थे, तभी पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। जिसके बाद शाम को पुलिस ने इन डॉक्टर्स को हिरासत में ले लिया था। इस कार्रवाई से गुस्साए डॉक्टरों ने पुलिस से माफी मांगने की बात कही।
मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि हड़ताल से मरीजों को परेशानी हो रही है। ऐसे में डॉक्टर जनहित में अपनी हड़ताल वापस ले लें।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री @mansukhmandviya ने विरोध कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों से जनहित में अपनी हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया। pic.twitter.com/MeUaQerY9B
— India Voice (@indiavoicenews) December 28, 2021
पढ़ें :- NEET-UG Counseling : NEET-UG की काउंसलिंग 19 जनवरी से होगी शुरू