Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला सदस्य के रूप में डॉ.मीनाक्षी भराला का कार्यकाल बढ़ा, सितंबर 2027 तक रहेगा पद

महिला सदस्य के रूप में डॉ.मीनाक्षी भराला का कार्यकाल बढ़ा, सितंबर 2027 तक रहेगा पद

By HO BUREAU 

Updated Date

महिला सदस्य के रूप में डॉ.मीनाक्षी भराला का कार्यकाल बढ़ा, सितंबर 2027 तक रहेगा पद

Meerut : उत्तर प्रदेश सरकार ने डॉ. मीनाक्षी भराला के महिला सदस्य के रूप में कार्यकाल को एक बार फिर विस्तार दिया है। अब उनका कार्यकाल सितंबर 2027 तक रहेगा। डॉ. मीनाक्षी भराला को सितंबर 2024 में पहली बार इस जिम्मेदारी के लिए मनोनीत किया गया था। एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद सितंबर 2025 में उन्हें दोबारा विस्तार मिला और अब सितंबर 2026 से सितंबर 2027 तक एक और वर्ष के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया है।

पढ़ें :- लगातार चौथे दिन धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 571 अंक गिरा; निफ्टी 0.88 प्रतिशत नीचे

लगातार तीसरे कार्यकाल में जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और भाजपा नेताओं में खुशी का माहौल है। जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष विमल शर्मा, सांसद अरुण गोविल और विधायक अमित अग्रवाल समेत कई नेताओं ने डॉ. मीनाक्षी भराला को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यकाल बढ़ाए जाने पर डॉ. मीनाक्षी भराला ने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

Dk Kaul

Disclaimer

पढ़ें :- Flydubai incident : गुजरात सरकार कैप्टन स्मित को ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ से करेगी सम्मानित, 25 लाख रुपये का इनाम

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement